अंधत्व निवारण के लिए सबका साथ, विश्वास और सबका प्रयास जरूरी : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 24-01-2023 05:10 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अंधत्व निवारण के लिए सबके साथ, विश्वास और सबके प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्गों की मदद के लिए समाज के समर्थ व्यक्तियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने एम्स के चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टॉफ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अंधत्व निवारण प्रयासों के लिए विवेकाधीन मद से पाँच लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।

राज्यपाल श्री पटेल आज यहाँ भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल और एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ओपथेलमोलोजिस्ट्स ऑफ इंडिया के सम्मिलित प्रयासों से हुए राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एम्स के नेत्र रोग चिकित्सा विभाग अंतर्गत अल्प दृष्टि सहायता केन्द्र का डिजीटली शुभारंभ किया। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ओपथेलमोलोजिस्ट्स ऑफ इंडिया की ओर से जन-जागृति के लिए चलाए जा रहे दृष्टि रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। राज्यपाल ने प्रदेश के प्रख्यात 13 नेत्र रोग विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि समाज के वंचित और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी के प्रसार का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आंखों का सिर्फ भौतिक रूप से ही महत्व नहीं है, यह हमारी संवेदनशीलता की भी परिचायक है। हमारे जीवन का उत्साह भी आंखों की रोशनी से जुड़ा हुआ है, इसलिये आँखो का स्वस्थ और सुरक्षित होना जीवंत जीवन का आधार है। नेत्र चिकित्सक स्कूलों में जाएँ और छात्र-छात्राओं को आँखों की देखभाल, उचित रहन-सहन, खान-पान, आचरण के सम्बन्ध में जानकारी दें। एक चिकित्सक के रूप में आप सभी का नैतिक कर्त्तव्य और व्यावसायिक ज़िम्मेदारी है कि धन के अभाव में मरीज उपचार से वंचित नहीं हों।

एम्स के कार्यपालक संचालक प्रो. अजय सिंह ने चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं और रोगी कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा चिकित्सालय की सीमाओं से बाहर निकल कर टी.बी. और एनिमिया मुक्त भारत निर्माण की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। स्क्रीनिंग शिविर जनजातीय बहुल और पिछड़े क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। भोपाल के निकट भोजपुर और आशापुरी गाँव और दो स्कूलों को गोद भी लिया है। उन्होंने बताया कि संस्थान के नेत्र विभाग में उन्नत और आधुनिक चिकित्सा उपकरण और चिकित्सक उपलब्ध हैं। फोल्डेबल लेंस जैसे महंगे उपकरण भी रोगियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराऐ जा रहे हैं।

एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ओपथेलमोलोजिस्ट्स ऑफ इंडिया के मानसेवी महासचिव डॉ. स्वप्न सामंता ने कहा कि अंधत्व निवारण के लिए आवश्यक अच्छे चिकित्सक, औषधियाँ और चिकित्सालय सब कुछ भारत में उपलब्ध हैं, आवश्यकता जन-जागरण की है। उन्होंने संस्था द्वारा जन जागरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। एम्स के उपनिदेशक कर्नल अजीत कुमार ने अंधत्व निवारण कार्यक्रम की सराहना की और शुभकामनाएँ दी। एम्स की नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि लो विजन क्लिनिक की सुविधाए नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। सामुदायिक सेवा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज से ही मध्यप्रदेश में एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ओपथेलमोलोजिस्ट्स ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश चेप्टर की स्थापना भी हो रही है। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ओपथेलमोलोजिस्ट्स ऑफ इंडिया के संयोजक डॉ. ललित श्रीवास्तव ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.