बदलते ग्वालियर में आप सभी का सहयोग जरूरी - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 08-02-2023 05:21 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के तीसरे दिन वार्ड-1 में 13 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। साथ ही 26 लाख 71 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि ग्वालियर विधानसभा की दिशा और दशा बदलनी है और इस बदलते ग्वालियर में आप सभी का सहयोग जरूरी है। आज हमनें करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया है। उसी क्रम में आर.आर. टावर से कटी घाटी तक फोर लेन मार्ग का भूमि-पूजन किया जा रहा है।  

ऊर्जा मंत्री ने तीसरे दिन विकास यात्रा का शुभारंभ रामाजी का पुरा स्थित गणेश मंदिर से किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ रही थी, आमजन द्वारा विकास यात्रा का स्वागत पुष्प-वर्षा और फूलमाला पहनाकर किया जा रहा था। आमजन ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को जिन  समस्याओं से अवगत करा रहे थे, उनके तत्काल निराकरण के लिए साथ में चल रहे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा था। अधिकतर समस्याएँ विद्युत, सीवर, सडक और राशन से संबंधित थी, जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया। विकास यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कई गलियों में महिलाओं की समस्यायों को सुना। विकास यात्रा का समापन देर शाम बरागांव में हुआ।  

विकास यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह शहर हम सभी का है। इसको स्वच्छ  रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है, इसलिए कचरा सिर्फ कचरा वाहन में ही डालें, इधर उधर न फेकें। इस बार हमें अपने शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाना है। विकास यात्रा 8 फरवरी को सुबह 9 बजे वार्ड 31 में महिमा होटल लक्ष्मणपुरा पडाव से प्रारंभ होगी। इसमें क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए

विकास यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-1 में आने वाली आँगनवाड़ियों में निरीक्षण कर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही कामकाजी, हाथठेला पेंशन के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए। उन्होंने शिक्षकों तथा  बुजुर्गों का सम्मान शॉल-श्रीफल से किया।  शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को राशन भी वितरित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.