वैज्ञानिक शोध और नवाचार से परंपरागत उत्पादों की कीमत को कम करने में सहयोग करें - मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 23-01-2023 05:17 PM

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने वैज्ञानिकों का आहवान किया है कि वे अपने कौशल और क्षमताओं से परंपरागत कारीगरों के उत्पाद की लागत को कम करने में सहयोग करें और इन उत्पादों का राष्ट्रीय स्तर पर एक डाटाबेस तैयार करें, जिससे हमारी विरासत और समृद्ध हो। मंत्री श्री सखलेचा रविवार को 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन मैनिट में आर्टिजन टेक्नालॉजी के लोकल फॉर वोकल कांफ्रेंस का उद्घाटन कर संबोधित कर रहे थे। सी.एस.आई.आई.आर. की महानिदेशक डॉ. श्रीमती एन. क्लाइसेल्वी सहित अनेक वैज्ञानिक और देशभर से अपने उत्पाद और नवाचार लेकर आए कलाकर शामिल थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि आज देश आत्म-निर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बड़ा रहा है और  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इन कारीगरों के सपोर्ट में खड़े है। उन्होंने कहा कि कोविड़ काल में और बाद में हमने और पूरी दुनिया ने भारत के वैज्ञानिकों की क्षमता देखी है। उन्होंने कहा कि देश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए इन कारीगरों का उत्पादों के लिए तकनीक और प्रौद्योगिकी से सहयोग करना होगा। उन्होंने देश में अनेक उत्पादों जैसे खिलोनें आदि के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले प्रयास को साझा किया।

मंत्री श्री सखलेचा ने मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, क्लस्टर आधारित इकाइयों आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी सपोर्ट के साथ वैज्ञानिकों का सहयोग आवश्यक है। मंत्री श्री सखलेचा ने विभिन्न स्टाल का भ्रमण भी किया और उत्पादों तथा नवाचारों से अवगत हुए।

डॉ. श्रीमती एन. कलैसेल्वी ने कहा कि  इस बार विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ से ही मैं इसका हिस्सा हूँ। मध्यप्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कारीगरों से जुड़ी विभिन्न विधाओं में विज्ञान को जोड़ कर अपनी वैज्ञानिक रूचि का परिचय दिया है। सच पूछा जाये तो विज्ञान उत्सव कारीगरों और शिल्पियों के लिए एक प्रेरक आयोजन है। विज्ञान उत्सव में सीएसआईआर की साथ प्रयोगशालाओं के निदेशक भी आये हैं। विश्वविद्यालयों के शिक्षक भी आये हैं। हमारे बीच केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आए हैं। इसे केन्द्र-राज्य सम्मेलन कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान उत्सव से विभिन्न विधाओं के कारीगरों और शिल्पियों की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. कलैसेल्वी ने कहा कि कारीगरों को शुरूआत से लेकर अंत तक समस्याओं के समाधान में वैज्ञानिक जानकारियाँ और सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कारीगर बिरादरी प्राकृतिक रंगों और वेस्ट मटेरियल का उपयोग करें। इससे न केवल वेस्ट का सदुपयोग होगा बल्कि पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा। डॉ. कलैसेल्वी ने कहा कि उन्हें यहाँ प्रदर्शनी में लगाये गये स्टॉलों पर युवाओं को देख कर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि कारीगरों और शिल्पियों के कार्यों को समुचित महत्व देते हुए उसके वैज्ञानिक सत्यापन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कांफ्रेंस को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.