भौंरी में दीक्षांत समारोह आज:2 माह हथियार चलाना सीखेंगे, फिर 10 महीने फील्ड ट्रेनिंग

Updated on 07-05-2025 11:05 AM

मप्र पुलिस अकादमी भौंरी में एक साल की एकेडमिक ट्रेनिंग लेकर 19 डीएसपी का बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इनमें से 7 महिला अफसर हैं। 1 जुलाई 2024 को लागू होने वाले नए कानूनों को पढ़ने वाला ये मप्र का पहला डीएसपी बैच है।

इन्हें भौंरी अकादमी में अप्रैल 2024 में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। इसके तीन महीने बाद ही नए कानून लागू हुए, इसलिए आईपीसी और सीआरपीसी के अलावा इन्हें बीएनएस और बीएनएसएस की पढ़ाई भी करवाई गई। बुधवार के बाद इन्हें अगले दो महीने तक आरएपीटीसी इंदौर में आर्म्स और जंगल कैंप की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके बाद अगले 10 महीने सभी प्रदेश के अलग-अलग थानों में पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे।

डीएसपी की 43वीं बैच हो रही पासआउट

भौंरी पुलिस अकादमी में डीएसपी के 43वें बैच का दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा। डीजीपी कैलाश मकवाणा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 2019-2020 पीएससी से कुल 23 डीएसपी चुने गए थे। 4 डिप्टी कलेक्टर के तौर पर सलेक्ट हो गए। इसलिए अब इस बैच में केवल 19 डीएसपी बचे हैं, जिनमें 7 महिला अफसर भी शामिल हैं।

इन 19 में एक डीएसपी एमटी और एक जिला सेनानी होमगार्ड के हैं। इस बैच के साथ ही 5 सब इंस्पेक्टर्स की भी दीक्षांत परेड होगी। समारोह में डीजीपी परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह बैच के विजेता अफसरों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.