ठोस क्रियान्वयन के लिए निरंतर सत्यापन किया जाए : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 31-01-2023 05:57 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ठोस क्रियान्वयन के लिए कार्यों का निरंतर सत्यापन किया जाना आवश्यक है। प्रगति की जानकारियों को निरंतर ज़मीनी हकीकतों के साथ रेखांकित किया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की आज राजभवन में समीक्षा कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में संचालित प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन प्रयासों में सामूहिक सहभागिता को मज़बूत बनाया जाए। अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएँ। निःक्षय मित्र की सहमति प्राप्त करने का अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में क्षय रोग सम्बन्धी जानकारियों की प्रचार सामग्री का घर-घर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

राज्यपाल श्री पटेल ने राज्य हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन के अंकार्य की जानकारी ली और प्रगति की मैदानी समीक्षा की ज़रूरत बताई। उन्होंने कहा कि संकलित जानकारियों के प्रमाणीकरण के लिए क्षेत्र में नमूना अध्ययन के कार्य भी किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया रोग के उपचार के लिए आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रसार के प्रयास ज़रूरी हैं। आयुष विभाग द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का परीक्षण किया जाए। उपचार और औषधियों के प्रमाणीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनजातीय परंपरागत चिकित्सा को भी मुख्य धारा में लाने के प्रयासों की ज़रूरत बताई।

जानकारील दी गई कि प्रदेश के 12 जिलों में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। रोग उन्मूलन के प्रयासों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 10 फरवरी को सभी 12 चिह्नित जिलों में घर-घर जाकर औषधि का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि निरंतर 4 वर्ष तक रोग की समीक्षा के बाद ही जिले को फायलेरिया रोग मुक्त घोषित किया जाता है। सागर और छिंदवाड़ा जिले रोग मुक्त होने के कगार पर हैं। कोविड की वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में बताया गया कि प्रदेश में एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्री बी.एस. जामोद, आयुष आयुक्त सुश्री सोनाली पोक्षे वायंगणकर, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुश्री प्रियंका दास, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभारी, आई.सी.एम.आर. जबलपुर और जनजातीय प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.