अहाते बंद होने के बाद 42 प्रतिशत बढ़ी देशी शराब की खपत

Updated on 05-09-2023 01:11 PM
भोपाल । जिले में नई शराब नीति लागू होने के बाद से अहाते बंद हो गए हैं इस वजह से बीयर समेत अंग्रेजी शराब की खपत घट गई है। जबकि देशी शराब की खपत में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 3 महीने में बीते साल की अपेक्षा बीयर की खपत में 30 प्रतिशत और अन्य अंग्रेजी शराब की खपत में 16 प्रतिशत की गिरावट हुई है। जबकि इसी अवधि में देशी शराब की खपत में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अहातों में बीयर, अंग्रेजी शराब पीने वाले अधिक आते थे

दरअसल अहातों में अंग्रेजी शराब और बीयर पीने वाले ही अधिक आते थे। जबकि देशी शराब पीने वाले यहां-वहां अन्यत्र स्थान पर मदिरापान कर लेते हैं। इसी वजह से इन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। शराब कारोबारी भी मानते हैं कि अहाते बंद होने से अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत में कमी आई है।

87 दुकानें बचीं, फिर भी देशी मदिरा के अधिक शौकीन

राजधानी में पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 90 शराब दुकानें थी, लेकिन लोगों के विरोध और नई नीति के कारण अयोध्या नगर, बरखेड़ी और मिसरोद सहित तीन दुकानों को बंद कर दिया गया है। अब शहर में कुल 87 शराब दुकानें हैं। ऐसे में शराब कारोबारियों ने सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपये का झटका दिया है। प्रशासन ने जिले में शराब दुकानों की नीलामी के लिए 971 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था लेकिन सिर्फ 798 करोड़ में ही नीलाम हो सकी थीं। इससे सरकार को लगभग 173 करोड़ रुपए का सीधा नुकसान हुआ है। देशी शराब की बिक्री बढ़ने से शराब कारोबारियों की कमाई ज्यादा बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल की शराब दुकानें ही सबसे कम कीमत पर नीलाम हुई हैं।


जमकर हो रहा देशी शराब का अवैध कारोबार

देशी शराब की खपत ज्यादा होने के साथ ही अवैध कारोबार भी जमकर हो रहा है।पिछले दिनों आबकारी की टीम ने देशी शराब के ठिकानों पर लगातार छापामार कार्रवाई भी की है। हाल ही में आबकारी की टीम ने 28 अगस्त को गांधीनगर, शांति नगर, आदमपुर छावनी, हरिपुरा क्षेत्र से अवैध हाथ भट्टी शराब बरामद की थी।इसी तरह बैरसिया रोड स्थित होटल प्रेसीडेंट एंड बार से देसी शराब अवैध रूप से बेची जा रही थी।

शराब बिक्री की तुलनात्मक स्थिति

बीते साल देशी शराब की बिक्री औसतन 4 लाख प्रूफ लीटर से बढ़कर इस साल यह औसतन 6 लाख प्रूफ लीटर से ज्यादा हो गई है।बीते महीनों में विदेशी शराब की खपत में पिछले साल के मुकाबले करीब एक लाख प्रूफ लीटर की कमी आई है।

इनका कहना है

जिले में देशी शराब की खपत पिछले साल की अपेक्षा इस साल बढ़ी है। इसके साथ ही देशी शराब की अवैध तस्करी भी बड़े स्तर पर की जा रही है। ऐसे ही अवैध ठिकानों पर हाल ही में आबकारी ने छापामार कार्रवाई की है। आबकारी अमले द्वारा शराब तस्करों पर निरंतर कार्रवाई जारी है।

                                                                                                     - राजेंद्र जैन, आबकारी कंट्रोलर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.