भोपाल में मंत्रियों-विधायकों का घेराव करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Updated on 14-10-2024 11:31 AM

राजधानी भोपाल सहित मप्र के अलग-अलग जिलों में बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म, उत्पीडन और हत्या की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस बेटी बचाओ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आज कांग्रेस के नेता प्रदेश भर में मंत्रियों और विधायकों का घेराव कर उन्हें ज्ञापन देंगे।

एक साल की अबोध से लेकर 75 साल की बुजुर्ग तक सुरक्षित नहीं कांग्रेस नेताओं के ज्ञापन में यह लिखा गया है कि मप्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लगातार अबोध बालिकाओं जिनमें एक साल से लेकर 10 साल तथा 70-75 साल तक की बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार एवं हत्या होना आम बात हो गई है जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन संकट में पड़ गया है। महिला अत्याचार में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक पर पहुंच गया है। जिससे समस्त प्रदेश वासियों का सिर शर्म से झुक गया है।

चिन्ता की बात यह है कि प्रदेश में पौने तीन साल में हजार के करीब बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है जिनमें बलात्कार एवं गैंग रेप की घटनाओं के कारण छोटी-छोटी बच्चियों, छात्राओं का स्वतंत्र रूप में भ्रमण करना मुश्किल हो गया है. परिवार के मुखिया हमेशा इस बात की चिंता में रहते है कि उनके छोटे- छोटे बच्चे कहीं किसी अनहोनी घटना का शिकार न हो जाएं।

निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते ऐसी घटनाओं को रोके पिछले दिनों ग्वालियर, अनूप-पुर, टीकमगढ़, राजगढ़, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा, रायसेन, दतिया, रीवा, हरदा, नर्मदापुरम, मुरैना, आदि स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं उनकी हत्याओं की घटनाएं हो चुकी है। आपसे आग्रह है कि आप क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रदेश में लगातार अबोध बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं एवं उनकी हत्या की रोकथाम के लिए अपने स्तर पर कड़े एवं प्रभावी कदम उठाएं। और प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ ऐसे प्रयास करें ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस आवाज को उठाने के साथ ही बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार को लेकर सोशल मीडिया में इसकी रोकथाम के लिए अपने प्रभावी संदेश को प्रसारित करें ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन सुरक्षित हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.