मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज से शुरू करेगी बेटी बचाओ अभियान, उपवास भी होगा

Updated on 02-10-2024 12:06 PM
 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं बढ़ते अत्याचारों के कारण सामाजिक आपातकाल की स्थिति बन गई है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार 2004 से प्रदेश में अब तक 65 हजार से अधिक दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए। एक लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों के मामले लंबित हैं। तीन वर्ष की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिला तक सुरक्षित नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस बेटी बचाओ अभियान शुरू करेगी। यह गांधी की जयंती दो अक्टूबर यानी बुधवार से पूरे प्रदेश में एक साथ आरंभ होगा। इसमें अलग-अलग गतिविधियां होंगी। सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अभियान से जुड़ने की अपील करेंगे।

भाजपा सरकार महिला अत्याचार रोकने में नाकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला अत्याचारों को रोकने में असफल सिद्ध हो रही है। राष्ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का विश्लेषण करें तो प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बेटी के साथ अपराध होता है। भाजपा का बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला और भ्रमित करने वाला है। पिछले नौ माह में 2,400 से अधिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इनमें 140 सामूहिक दुष्कर्म हैं। महिलाओं और बच्चियों के गायब होने में सबसे ऊपर इंदौर का नाम है। बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित हैं। इसका बड़ा कारण 47 प्रतिशत पद सब इंस्पेक्टर महिलाओं के पद रिक्त होना है। राज्य महिला आयोग भंग है।

कब क्या होगा

अभियान में दो अक्टूबर को महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए स्पीक अप अभियान चलाया जाएगा। पांच अक्टूबर को युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सात अक्टूबर को महिला कांग्रेस कैंडल मार्च, आठ अक्टूबर को ब्लाक स्तरीय उपवास व कन्या पूजन, 14 अक्टूबर को बेटी बचाओ ज्ञापन और 16 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय उपवास होगा। इसके बाद के भी सरकार बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कदम नहीं उठाती है तो फिर मध्य प्रदेश बंद जैसे कार्यक्रम अभियान में शामिल किया जाएगा।

जीतू बताएं महिला अपराध करने वाले कांग्रेसियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की : विष्णुदत्त

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जीतू पटवारी की पत्रकार-वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी महिला संबंधी अपराधों को लेकर झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने मंच से महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक संबोधन किए हैं। पटवारी बताएं कि कांग्रेस ने इन नेताओं पर क्या कार्रवाई की। पटवारी बताएं कि महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की?
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में ले जाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस नेता आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांके। प्रदेश में पिछले सात माह में अपराधों में कमी आई है। महिलाओं के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध होने वाले अपराधों में भी कमी आई है और जो भी आरोपित महिला संबंधी अपराध करते हैं, उनके विरुद्ध भाजपा सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.