
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा की तरह महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलाें में जाएंगे और मतदाताओं से संपर्क करेंगे। यह ठीक वैसा ही होगा, जैसा जन आक्रोश यात्रा में किया गया था।
पार्टी के वचन पत्र को लोगों तक पहुंचाएंगे
जिला स्तर पर नेता जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी के वचन पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसमें उन प्रमुख गारंटियों की बात होगी, जिन्हें कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले लागू करेगी। महाजनंसपर्क अभियान में अन्य प्रदेशों के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे