कांग्रेस विधायकों ने सरकार से मांगे 15 करोड़:बीजेपी MLA बोले-अब तक कोई पैसा नहीं मिला

Updated on 05-07-2024 12:07 PM

मप्र विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। गुरुवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायकों और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी विधायकों को 15-15 करोड़ रुपए का फंड दिया गया। कांग्रेस विधायकों से मात्र 5-5 करोड के प्रस्ताव लिए गए लेकिन, अब तक एक रुपया भी नहीं मिला। संविधान की शपथ लेने के बाद ये भेदभाव करना संविधान का अपमान है।

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने कहा- विधायक तो विधायक है चाहे वो किसी भी दल का हो। मुख्यमंत्री को समान व्यवहार रखना चाहिए। बिना भेदभाव के 15 - 15 करोड़ रुपए सभी विधायकों को देने चाहिए। ये राशि सीएम ने भाजपा विधायकों को दी। कांग्रेस के विधायकों से पांच पांच करोड़ के प्रस्ताव मांगे गए थे। दुख है कि पांच-पांच करोड़ के प्रस्ताव में से एक सिंगल काम स्वीकृत नहीं किया गया।

नेता संविधान की शपथ लेने के बाद उसी शपथ के विपरीत काम करते हैं। जिन्होंने शपथ ली है इस वादा खिलाफी के लिए वही जिम्मेदार हैं हम उम्मीद करते हैं कि बिना किसी पक्षपात, राग द्वेष के, निष्पक्ष तरीके से निर्णय लेकर सभी विधायकों को पूरा संरक्षण देते हुए सब के काम करेंगे।

घनघोरिया बोले- मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है, हुडको के पैसे को कन्वर्ट किया

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा इस संदर्भ में कल मुख्यमंत्री से हम लोगों ने भी बात की थी। लेकिन, सबका निचोड़ यह निकला कि सरकार के पास पैसा नहीं है। हुडको का पैसा था। मुख्यमंत्री अधोसंरचना का फंड था। उसमें भी उनका कहना है कि भाजपा के विधायकों के संभवत: शायद उतने नहीं काम नहीं हो रहे हैं जितने वह उम्मीद लगाए बैठे हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सरकार टोटल कंगाल है। बीजेपी ने पब्लिक को बेवकूफ बनाया अब अपने लोगों को भी बना रहे हैं।

मरकाम बोले-संविधान की शपथ ली, फिर क्यों भेदभाव कर रहे

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा- भाजपा के मुख्यमंत्री संविधान के विपरीत काम कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री शपथ ली है कि वे बिना भेदभाव के काम करेंगे। लेकिन, उनके द्वारा जो भेदभाव किया गया है। उसका पहला उदाहरण है- भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को उनके क्षेत्र के विकास के लिए 15 करोड रुपए दिए गए। कांग्रेस के विधायकों को कोई पैसा नहीं दिया गया। जब कांग्रेस के विधायकों ने मांग की तो 5 करोड रुपए देने की बात करके वह राशि भी नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री जी संविधान के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं।

अंबाह विधायक बोले- प्रस्ताव ले लिए लेकिन, पैसे नहीं दिए
अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार ने कहा बीजेपी की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री ने हमसे वादा किया था कि हम पांच-पांच करोड रुपए देंगे। हमसे प्रस्ताव भी ले लिए। इनकी जो नीति है वह भेदभाव वाली है। हम लोगों को एक भी रुपया नहीं मिला। अपने विधायकों के लिए उन्होंने कलेक्टर को आदेश कर दिए। उन्होंने जो शपथ ली है उस शपथ का कोई महत्व नहीं है। आज हर योजना में झूठ बोला जा रहा है। विधानसभा में जो सवाल लगाया उनके गोल-गोल जवाब दिए जा रहे हैं।

उमंग बोले-उम्मीद है कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव नहीं होगा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा विधायक किसी पार्टी का नहीं होता। अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है तो सरकार को निष्पक्ष रूप से विकास के लिए बराबर निधि देना चाहिए। मुझे ऐसी उम्मीद है कि भाजपा इसका ध्यान रखेगी। कांग्रेस के विधायकों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.