कांग्रेस नेताओं ने शहर को सजाया, शनिवार को आएंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Updated on 10-02-2023 10:09 PM

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कल सीहोर नगर में दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पूरे शहर को सजा दिया है। चुनावी साल में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के सामने शक्ति परीक्षण किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हेलीकॉप्टर द्वारा अलहदा खेड़ी आएंगे। यहां से इच्छावर से होते हुए इंदौर नाका और गणेश मंदिर पहुंचेंगे, इसके बाद पावर हाउस चौराहा होते हुए कोतवाली चौराहा बस स्टैंड और रविंद्र सांस्कृतिक भवन पहुंचेंगे, आम सभा को संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंडल सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक में 11 फरवरी दिन शनिवार, समय सुबह 10 बजे, स्थानीय बस स्टैंड स्थित रविंद्र सांस्कृतिक भवन टॉउन हॉल परिसर में बैठक में पधार रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सीहोर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय, जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने सभी जिला, ब्लॉकों एवं मण्डलम् सेक्टर, बूथ स्तर के सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सेवादल की गणवेश में भारी संख्या में सुबह 10 बजे निश्चित समय पर कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड के पास रविंद्र सांस्कृतिक भवन टॉउन हॉल परिसर पर पधारने हेतु निर्देशित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.