इंदौर में भाजपा के इस गढ़ को हासिल करने तीन दशक से प्रयोग कर रही कांग्रेस

Updated on 25-10-2023 12:47 PM

इंदौर। कभी शहर के मिल क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन तीन दशक से इस गढ़ को दोबारा हासिल करने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयोग कर रही है। इस दौरान हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हर बार नया उम्मीदवार मैदान में उतारा जबकि भाजपा ने दो ही उम्मीदवारों पर दांव लगाया।

कपड़ा मिलों की बस्ती रहा यह विधानसभा क्षेत्र 1972 से 1990 तक कांग्रेस की विधानसभा सीट रही। इस पूरी अवधि में पार्टी ने कन्हैयालाल यादव को दो बार मैदान में उतारा था। 1993 से कांग्रेस ने विधानसभा दो से जीत हासिल नहीं की। 1993 से लेकर 2018 तक सीट पर भाजपा के दो उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ही रहे।

18 साल बाद फिर उतरे थे सेठ

कांग्रेस नेता सुरेश सेठ सरकार में मंत्री रहने के साथ ही महापौर भी रहे। आखिरी बार 1990 में कांग्रेस की तरफ से इंदौर-दो से सेठ विधायक रहे। चुनाव जीतने के बावजूद कांग्रेस ने 1993 में इन्हें कैलाश विजयवर्गीय के सामने नहीं उतारा। कांग्रेस ने 18 साल बाद सेठ को दोबारा विधानसभा क्षेत्र दो से टिकट दिया, लेकिन उस दौरान भाजपा ने यहां से नया चेहरा उताराते हुए रमेश मेंदोला को प्रत्याशी बनाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.