रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने संभाला मोर्चा

Updated on 31-10-2023 12:27 PM

भोपाल। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कांग्रेस का पूरा ध्यान रूठों को मनाने पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस काम के लिए मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने कुछ नेताओं से बात की और वे मान गए तो कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं।

पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया तो योगेंद्र सिंह बंटी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। हालांकि, जावरा से डीपी धाकड़, भोपाल उत्तर से आमिर अकील, नासिर इस्लाम और जितेंद्र डागा ने नामांकन पत्र जमा कर दिया। टिकट न मिलने से नाराज होकर कई नेताओं निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए थे। कुछ ने नामांकन पत्र भी जमा कर दिए तो कुछ ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने से मना कर दिया है।

इससे पार्टी का चुनावी समीकरण गड़बड़ाने की संभावना है, इसे देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। केदार कंसाना, सतपाल पलिया, रोशनी यादव सहित अन्य नेताओं से चर्चा की गई और सभी पार्टी हित में काम करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, अंतर सिंह दरबार, डीपी धाकड़ सहित अन्य नेता अभी भी डटे हुए हैं।

कमल नाथ-दिग्विजय पहुंचे दिल्ली, आगामी कार्ययोजना पर होगी बात

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। दोनों की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें चुनाव की आगामी कार्ययोजना के साथ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.