कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के ऑफिस से कंप्यूटर, मोबाइल और दो लाख नकदी चोरी

Updated on 15-08-2025 08:43 PM
भोपाल। मालवीय नगर स्थित कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के आफिस में लाखों की चोरी हो गई। बदमाश आफिस का मैन गेट फांदकर गैलरी में गए और फिर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। वे आफिस में रखे दो लाख नकद, दो मोबाइल और दो कंप्यूटर चुरा लिए। साथ ही चोरी के सबूत मिटाने के लिए कई कैमरों को तोड़ दिया। साथ ही डीवीआर भी चुराकर अपने साथ ही ले गए।

अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस दर्ज

शिकायत पर अरेराहिल्स थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। एएसआइ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि श्यामलाहिल्स निवासी गोविंद गोयल का मालवीय नगर में डीपी ज्वैलर्स के पास पूजा-पाठ अगरबत्ती कंपनी का आफिस है। बुधवार रात को सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर वापस चले गए थे। गुरूवार सुबह कर्मचारी वापस आफिस पहुंचे तो देखा कि ऑफिस में टूट-फूट हुई थी।

आसपास के कैमरों को खंगाला

साथ ही दो लाख नकदी, दो मोबाइल, दो कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब थी। पुलिस का कहना है कि खिड़की की ग्रिल को तोड़ा गया था, जिससे गैप बन जाने के कारण बदमाश अंदर घुस पाए थे। आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.