समय-सीमा में पदपूर्ति का कार्य पूर्ण करें : श्री शुक्ल

Updated on 25-06-2024 11:52 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि में उपलब्ध चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपॉवर का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रबंध करें। उप मुख्यमंत्री ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर आई इंदौर, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन जबलपुर और शासकीय नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक स्टाफ की पदपूर्ति की समीक्षा की। इसके साथ ही आईपीएचएस में नवीन स्वीकृत पदों चिकित्सकीय, सहायक चिकित्सकीय पद की पूर्ति की कार्ययोजना की समीक्षा कर समय सीमा में पदपूर्ति के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

विभागीय उदासीनता और लापरवाही से नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब नहीं होना चाहिए

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विज्ञप्त और अविज्ञप्त पदों की कॉलेजवार और पदवार समीक्षा की। श्री शुक्ल ने विभागीय पत्राचार और औपचारिकताओं की पूर्ति में विलंब पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पदपूर्ति के लिए संबंधित चयन संस्थाओं से नियमित संपर्क में रहकर प्राथमिकता से औपचारिकताएँ पूर्ण की जायें। विभागीय उदासीनता और लापरवाही से नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब नहीं होना चाहिए। सीधी भर्ती, पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों की पूर्ति के लिए तदानुसार कार्रवाई करें।

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री विवेक कुमार पोरवाल, आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण पिथोड़े, सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती सुरभि गुप्ता, संचालक लोक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.