समय-सीमा के पहले पूरा करें निर्माण, हीला-हवाली और एस्क्यूज नहीं चलेगा

Updated on 05-04-2023 05:42 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री डॉ. चौधरी मंत्रालय में विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी नहीं होना चाहिए। हीला-हवाली और एस्क्यूज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि एजेंसियाँ, स्वास्थ्य संस्थाओं का निर्माण प्राथमिकता और गुणवत्ता से करें। स्थानीय स्तर पर भूमि आवंटन अथवा अन्य कोई समस्या है तो उन्हें अवगत कराये। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि वे स्वयं संबंधित कलेक्टर से चर्चा कर समस्या का समाधान करवायेंगे।

प्रत्येक कार्य पर रखूंगा नजर

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि वे स्वयं 2654 निर्माण कार्यों की प्रगति पर नजर रखेंगे। जिम्मेदार अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरे हों। उन्होंने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में निर्माणाधीन प्रयोगशाला का कार्य पूरा नहीं होने पर अप्रसन्नता प्रकट की।

बताया गया कि भवन विकास निगम 32, पीआईयू 497, लोक निर्माण विभाग 60, एम.पी. हाउसिंग बोर्ड 211, पुलिस हॉउसिंग कॉर्पोरेशन 110 और स्वास्थ्य विभाग की निर्माण शाखा द्वारा 1744 निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.