भोपाल। पुराने शहर में स्थित शासकीय हमीदिया उमावि क्रमांक-1 की प्राचार्य विमला शाह के खिलाफ
चुनाव आयोग में शिकायत की गई है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने निर्वाचन आयोग में प्राचार्य विमला शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि शासकीय सेवा में रहते हुए प्राचार्य विमला शाह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही हैं, लिहाजा उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए और उनका दूसरे जिले में स्थानांतरण किया जाए।
प्राचार्य ने आरोपों को नकारा
इस मामले में स्कूल प्राचार्य विमला शाह का कहना है कि कुछ शिक्षक पढ़ाना चाहते नहीं हैं, इस कारण दुर्भावनावश उन्होंने ही शिकायत कराई है। मैं किसी पार्टी विशेष का प्रचार नहीं कर रही हूं। सभी आरोप निराधार हैं।