नई ट्रेन पर बीजेपी सांसदों में श्रेय लेने की होड़:सिंघार बोले- एक ही कोच में कुश्ती लड़ें सिंधिया-कुशवाह, जो बाहर आया वो जीतेगा

Updated on 01-06-2025 05:43 PM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इसके लिए गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दोनों नेताओं को नई ट्रेन में कुश्ती लड़ने की सलाह दी है। सिंघार ने कहा, मैं समझता हूं कि इन दोनों सांसदों को इस नई ट्रेन के एक ही कोच में बैठकर आरोप-प्रत्यारोपों पर कुश्ती करना चाहिए। जो कोच से बाहर आएगा वो जीतेगा और उसे श्रेय मिल जाएगा।

28 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। इस ट्रेन की स्वीकृति दिए जाने का पत्र रेल मंत्री ने गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को भेजा। रेल मंत्री ने दोनों ही सांसदों द्वारा इस रेल को शुरू करने के लिए लिखे गए पत्रों का उल्लेख किया।

सिंधिया ने जताया आभार ट्रेन की मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा, ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

कुशवाह ने बताया ग्वालियर के लिए सौगात रेल की मंजूरी मिलने के बाद ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ट्वीट कर लिखा, ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच सीधी ट्रेन संख्या 11085/11086 की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय रेल मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का ग्वालियर अंचल की समस्त जनता-जनार्दन की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

ग्वालियर सांसद बोले- मेरे पत्र पर मिली स्वीकृति भोपाल में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दैनिक भास्कर से कहा, ग्वालियर अंचल की आवश्यकता थी कि बेंगलुरु के लिए एक नई ट्रेन शुरू की जाए। मैंने पत्र रेल मंत्री को दिया और प्रार्थना की।

सिंधिया द्वारा गुना की उपलब्धि बताने पर ग्वालियर सांसद ने कहा, मैं इतना कहना चाहूंगा ग्वालियर सांसद होने के नाते मैं रेल मंत्री जी से अप्रैल की शुरुआत में मिला था। ग्वालियर के युवाओं, व्यापारियों की मांग पर ट्रेन का प्रस्ताव उन्हें दिया था। उसी पत्र पर रेल मंत्री जी ने स्वीकृति दी है।

मेरी आदत रही है कि संबंधित क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री जी और संबंधित विभागों के मंत्रियों से मिलूं। मैंने कैंट के व्यापारी, एग्रो व्यापारी और कई तरह के प्रतिनिधि मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली जाकर रेल मंत्री जी से मुलाकात की थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री जी ने ग्वालियर वासियों की मांग पर यह ट्रेन ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच स्वीकृत की है।

सिंघार का तंज- जनता के सामने कुश्ती नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- इससे स्पष्ट है कि किस तरह से दो सांसदों में मतभेद है। किस तरह से श्रेय लेने की होड़ है। दोनों जनता के सामने अखाड़े में कुश्ती लड़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.