"कॉमन डाटा इनवार्यमेंट" बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा: मंत्री श्री भार्गव

Updated on 29-01-2023 05:37 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि "कॉमन डाटा इनवार्यमेंट" बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस सॉफ्टवेयर से बिल्डिंग कन्सट्रक्शन से जुड़े सभी घटक इंजीनियर, सलाहकार, आर्किटेक्ट, विशेषज्ञ, ठेकेदार, मेन्टेनेंस करने वाली एजेन्सी आपस में समन्वय के साथ कार्य कर सकेगी। मंत्री श्री भार्गव ने यह बात "इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस" द्वारा "कॉमन डाटा इनवार्यमेंट फॉर इन्फ्रा-स्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मेनेजमेंट एण्ड इनोवेशन इन कंसट्रक्शन टेक्नोलॉजी" विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ पर कही। कार्यशाला में मध्यप्रदेश सहित 17 राज्य के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि देश और प्रदेश में सुदृढ़ अधो-संरचना निर्धारित समय-सीमा में निर्मित की जाए। उन्होंने कहा कि हम व्यवहार में देखते हैं कि निर्माण क्षेत्र से जुड़ी इकाइयों, शासन के विभागों में आपसी समन्वय की कमी होने से प्रोजेक्ट पूरे होने में समय लगता है। परिणामस्वरूप बिल्डिंग की लागत भी बढ़ती है।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि नवीन तकनीकी का उपयोग गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय-सीमा पर नियंत्रण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगे तो चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका से बेहतर अधो-संरचना भारत में निर्मित की जा सकेंगी। उन्होंने बिल्डिंग कांग्रेस में आये विशेषज्ञों से अपेक्षा कि वह इसके लिए बेहतर सुझाव दें, जिनको मध्यप्रदेश सरकार लागू करेगी।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखवीर सिंह ने कहा कि नवीन तकनीक का उपयोग स्थानीय पर्यावरण और जरूरतों को दृष्टिगत रख कर किया जाना चाहिए। इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विजय सिंह वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत 18 वर्ष में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इसको और अधिक बेहतर बनाने के लिए कॉमन डाटा प्लेटफार्म मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के सोविनियर का विमोचन भी किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.