
सिंधी मेला समिति द्वारा सांस्कृतिक सिंधी गरबा के शुरुआत 18 अक्टूबर शाम सात बजे होने जा रही है। इसे लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यह गरबा महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष गरबे में टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' के एक्टर सुमेध मुदगलकर जिन्हें भगवान कृष्ण के आनस्क्रीन किरदार के लिए काफ़ी पसंद किया जाता है, वो भी 18 अक्टूबर को गरबा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने जा रहे है।
सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि गरबा महोत्सव की सभी तैयारिययां पूर्ण की जा चुकी है, इस बार सांस्कृतिक गरबा कुछ अलग ही रंग में दिखेगा। जहां एक ओर गरबा ग्राउंड में प्रतिभागी मातारानी की आराधना करते हुए गरबा खेलेंगे, वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन भी देखने को मिलेगा। इस वर्ष सिंधी मेला समिति द्वारा गरबे के मुख्य समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट सुमेध मुदगलकर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
दरयानी ने बताया कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ रविवार को सांस्कृतिक गरबा के नौ अलग अलग प्रशिक्षण स्थलों पर महाआरती का आयोजन किया गया है। गरबा प्रारंभ होने से पहले सभी प्रतिभागी मां अंबे की आराधना करेंगे। बैरागढ़, ईदगाह हिल्स, संत कंवरराम कालोनी, बावड़िया कलां से लेकर दूरदर्शन भवन, गांधीनगर, पंचवटी ग्लोबल ग्रीन आदि केंद्रों में महाआरती का आयोजन किया गया है। संत हिरदाराम नगर सेंटर प्रभारी किरण वाधवानी ने बताया कि महा आरती को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। युवा, बच्चे एवं महिलाएं मां की आरती के बाद गरबा का आनंद लेंगे।