सांस्कृतिक गरबे में कृष्ण लीला के भी दिखेंगे रंग, सीरियल राधा-कृष्ण के कान्हा पहुंचे भोपाल

Updated on 18-10-2023 12:13 PM

भोपाल। लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में प्रदेश के भव्य सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का बुधवार 18 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है। इसमें 50 हज़ार वाट के साउंड सिस्टम पर प्रतिभागी सहित हजारों लोग गरबा करते हुए माता रानी की आराधना करेंगे। संस्कृतिक गरबा महोत्सव में नवदुनिया प्रिंट पार्टनर है। महोत्सव में शामिल होने के लिए टीवी सीरियल 'राधा-कृष्ण' में कृष्ण का किरदार निभाने वाले सुमेध मुदगलकर आज सुबह भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तालरेजा की अगुआई में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सुमेध संस्कृतिक गरबा महोत्सव में कृष्ण की लीलाओं एवं कृष्ण के किरदार के बारे में बताएंगे।

चार दिन छाएगा गरबे का उल्लास

सांस्कृतिक सिंधी गरबा की शुरुआत आज शाम सात बजे होने जा रही है। इसे लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यह गरबा महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि गरबा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है, इस बार सांस्कृतिक गरबा कुछ अलग ही रंग में दिखेगा, जहां एक ओर गरबा ग्राउंड में प्रतिभागी मां की आराधना करते गरबा खेलेंगे, वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। इस वर्ष सिंधी मेला समिति द्वारा गरबे के लिए तीन सर्कल बनाए गए हैं। एक फ्री राउंड भी होगा।

ग्राउंड प्रैक्टिस में उत्साह दिखाया

गरबा महोत्सव के शुभारंभ की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को फाइनल रिहर्सल हुई। सुंदरवन मैदान पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ग्राउंड प्रैक्टिस की। गायक कलाकार गिदवानी के साथ युवा झूम उठे। सोनू ठाकुर के निर्देशन में युवाओं ने मां अंबे की भक्ति से भरपूर गीतों पर गरबा किया। लालघाटी के सुंदरवन नर्सरी में गरबा स्थल पर फूड जोन भी बनाया गया है जहां परंपरागत व्यंजनों के साथ सिंधी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। गरबा महोत्सव स्थल पर बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.