उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव एवं कालेजों के प्राचार्य को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थाओं के शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को इस आनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सूचित एवं प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता के चयनित विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद सभी विश्वविद्यालय और कालेज विभाग के पास विजेता विद्यार्थियों की सूची भी सौपेंगे, ताकि आगे उन्हें इससे संबंधित प्रतियोगिगता में शामिल किया जा सके।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यह करना होगा
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को गूगल माय जीओवी क्विज पर जाना होगा। इसके बाद इसरो चंद्रयान-3 महा क्विज का चयन करना होगा। फिर विद्यार्थी अपना विवरण दर्ज करेंगे और क्विज प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। इसमें करीब 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। इसका परिणाम भी आनलाइन तुरंत पता चल जाएगा। इसे आनलाइन कहीं से भी बैठकर दे सकेंगे। इसमें एक सवाल पर आप कितनी देर रुकते हैं, इसे भी परखा जाएगा। यह प्रतियोगिता देश भर में कराई जा रही है।