बैरागढ़ में कांग्रेस संगठन कमजोर हुआ, तीन प्रदेश सचिव अपने बूथ पर भी पार्टी प्रत्याशी को नहीं दिला सके जीत

Updated on 04-12-2023 12:54 PM
भोपाल। हुजूर विधानसभा क्षेत्र में शामिल बैरागढ़ में कांग्रेस का संगठन लगातार कमजोर होता जा रहा है। इस विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने इस क्षेत्र के तीन नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया। एक प्रदेश प्रवक्ता भी इसी ब्लाक से हैं, लेकिन कोई भी अपनी पार्टी के उम्मीदवार को अपने बूथ से नहीं जिता सका।
हुजूर क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाले बैरागढ़ जोन क्षेत्र में नगर निगम के छह वार्ड हैं। यह पहला मौका है, जब सभी छह वार्डो में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड पांच में जहां से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण पार्षद हैं। वे अपने वार्ड से भी पार्टी के उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को नहीं जिता पाए। पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली थी, इस बार पार्टी को बुरी तरह पिछड़ना पड़ा।

प्रदेश सचिव कुछ नहीं कर सके

तीन-तीन प्रदेश सचिव अपने इलाके में पार्टी उम्मीदवार के लिए कुछ खास नहीं कर सके। प्रदेश प्रवक्ता भी वोट नहीं दिला सके। गांधीनगर जैसे कांग्रेस के वर्चस्व वाले क्षेत्र में भी पार्टी को इस बार अपेक्षित वोट नहीं मिल सके हैं। इसके विपरीत भाजपा के बड़े से छोटे कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर अपने उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा की तीसरी बार जीत सुनिश्चित कर दी।

भाजपा ने मनाया जश्न

भाजपा ने रविवार देर रात विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। जिला उपाध्यक्ष राम बंसल एवं मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी ने इस जीत का श्रेय रामेश्वर के विकास कार्य एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया। भाजपा ने इस बार बूथ प्रभारियों के साथ ही प्रत्येक बूथ पर पेज प्रभारी भी बनाया। प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचने की रणनीति कामयाब रही। इसके विपरीत कांग्रेसी घर-घर पर्ची वितरण भी नहीं कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.