सर्द हवाओं और घने कोहरे से प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, ग्वालियर, खजुराहो में 10 डिग्री पर पहुंचा पारा

Updated on 02-01-2024 01:58 PM

भोपाल । समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। साथ ही वहां घना कोहरा भी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के साथ ही कोहरा भी आ रहा है। इस वजह से पूरे प्रदेश में सुबह के समय कोहरा बना हुआ है। इससे जहां सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो रही है, वहीं दिन का तापमान भी लुढ़कने लगा है। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा बना रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह भोपाल में न्यूनतम दृश्यता 10 मीटर, ग्वालियर में100 मीटर, टीकमगढ़ में 50-200 मीटर, दमोह एवं खजुराहो में 200 मीटर, गुना, रतलाम, उज्जैन, शिवपुरी, सागर, रीवा और मंडला में 200-500 मीटर, एवां दतिया में 500 मीटर दर्ज की गई।

इन इलाकों में ज्यादा ठंड

उधर प्रदेश में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर एवं खजुराहो में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रीवा में रात का पारा 10.4 डिग्री पर रहा। दतिया में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, सागर में 10.6 और जबलपुर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रात का पारा 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को गुना, राजगढ़, छतरपुर जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

तीन संभागों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी भाग में लगातार कोहारा बना हुआ है। मंगलवार सुबह ग्वालियर में दृश्यता 100 मीटर तक रह गई थी। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। गुरुवार से ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में गए चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख अभी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से हवाओं के साथ कोहरा भी बहकर आ रहा है। इस वजह से ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभाग के जिलों घना कोहरा छा रहा है। इससे मंगलवार को दिन के तापमान में काफी गिरावट हो सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। उसके बाद उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.