एमपी में ठंड की दस्तक, इन जिलों का तापमान 20 के नीचे पहुंचा, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 20-10-2024 11:36 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश के बीच अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। उत्तरी क्षेत्र में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज पहुंचने लगा है। जबकि कुछ क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक होने से धूप में चुभन बनी हुई है। राजगढ़, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, नौगांव, रीवा, टीकमगढ़ एवं उमरिया में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खरगोन में 34 मिली मीटर बारिश हो गई। रतलाम में 9 मिमी, खंडवा में चार एवं बैतूल में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई। अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

इसलिए बदल रहा मौसम


देश के अलग-अलग स्थानों पर इस समय चार मौसम प्रणालियों का प्रभाव मध्य प्रदेश पर पड़ रहा है। प्रदेश में विपरीत प्रकृति की हवाएं आ रही हैं, इनके संयोजन से प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है।

उत्तरी और दक्षिणी दिशाओं से चक्रवात का असर


उत्तरी तमिलनाडु और उससे लगे दक्षिणी आंध्र प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है, उत्तरी अंडमान पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है, जबकि राजस्थान और उससे लगे एमपी पर प्रति चक्रवात मौजूद है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।


प्रमुख स्थानों का तापमान


प्रदेश की प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान देखें तो ग्वालियर में 36.8, भोपाल में 33.01, इंदौर में 33.3, पचमढ़ी में 28.8 और जबलपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 18.2, ग्वालियर में 19.7, इंदौर में 22.4 और जबलपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एमपी में सर्वाधिक तापमान गुना में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है।


यहां बारिश का अनुमान


मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, और पांढुर्णा जैसे कई जिलों में वज्रपात की घटनाएं होने का भी अनुमान है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.