जोर पकड़ने लगी ठंड, रायसेन में 13.1 डिग्री पर आया पारा, आठ शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे

Updated on 29-10-2023 02:23 PM
भोपाल। उत्तर भारत के तरफ से आ रही सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में लगातार सिहरन बढ़ने लगी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। रायसेन सहित आठ शहरों राजगढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, नौगांव, रीवा, मलाजखंड एवं उमरिया में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दूसरे दिन भी पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आने का सिलसिला अभी बने रहने की संभावना है।

रात में चल रहीं सर्द हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी काफी कम रहने के कारण मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। रात के समय उत्तरी हवाएं चलने लगती हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला बना हुआ है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में दिन के समय तो हवा का रुख कभी पश्चिमी तो कभी दक्षिणी हो जाता है, लेकिन शाम ढलते ही हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी या उत्तर-पश्चिमी हो जाता है। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण ही पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे सिहरन बढ़ने लगी है। इस तरह का सिलसिला अभी बना रहने की संभावना है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके आगे बढ़ने के बाद उत्तर भारत के मौसम में मामूली बदलाव आ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.