अर्शदीप से खफा हो गए थे कोच:2 ओवर में 29 रन दिए तो कहा था- कूल रहकर लाइन लेंथ में बॉलिंग करो, विकेट मिलेगा

Updated on 13-06-2024 02:31 PM

अर्शदीप ने बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में 9 रन देकर 4 विकेट लिए। यह भारत की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी गेंदबाज की ओर से किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप-2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

अर्शदीप ने टूर्नामेंट के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 29 रन दिए थे, जिसके बाद उनके कोच जसवंत राय उनसे नाराज हो गए थे। अर्शदीप के कोच ने  बताया कि पहले मैच के बाद उनके प्रदर्शन पर मैं गुस्सा था। उनसे कहा था कि उन्हें आगे के मैचों में कूल रहकर गेंदबाजी करनी है और इकोनॉमी भी सुधारना है। वह ऐसा ही कर रहे हैं।

प्रस्तुत है अर्शदीप के कोच से बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल-पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल ने अर्शदीप के बहाने सिखों पर टिप्पणी की थी इस पर क्या कहेंगे?
जवाब- अर्शदीप को पहले भी एशिया कप के दौरान ट्रोल किया गया था। अब वह अपने गेम पर फोकस करता है। वह इधर-उधर की बातों पर नहीं जाता है। किसी के बोलने से न अर्शदीप की परफॉरमेंस पर फर्क पड़ा है और न पड़ेगा। आज भी उसने अच्छा परफॉर्म किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था।

सवाल- अर्शदीप ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ रन डिफेंड करते हुए मैच जिताया था, अब USA के खिलाफ 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन को किस तरह से देख रहे हैं?
जवाब- अर्शदीप के इस प्रदर्शन से मैं बड़ा खुश हूं। IPL में थोड़ा वह महंगे साबित हुए थे। हमने उनसे कहा था कि अमेरिका में धैर्य बनाए रखना और पिच पर सही जगह बॉलिंग डालना है, आपको विकेट जरूर मिलेगा।

विकेट लेना का सोचने की बजाय सही जगह पर गेंद डालनी है। वही उसने किया है। इससे उसकी इकोनॉमी भी ठीक रही और विकट भी चार मिले। वहीं, अर्शदीप को अमेरिका में जाकर खेलने का फायदा मिला है। वह पिछले साल अमेरिका में जाकर खेला था।

सवाल- जब अर्शदीप पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन डिफेंड कर रहे थे तो, क्या आपको भरोसा था? आपके मन में क्या चल रहा था?
जवाब- भरोसा तो था कि वह डिफेंड कर लेगा, पर मन में यह डर भी था कहीं रन बन गए तो उसको कई तरह की बातें सुननी पड़ेंगी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच वैसे भी हाईवोल्टेज का होता है। प्रेशर तो होता ही है। हम लोग भी प्रेशर महसूस करते हैं। अर्शदीप पर प्रेशर होगा ही।

आपने देखा की अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाज आमिर को सुपर ओवर में 19 रन पड़ गए थे। अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर अच्छा डाला। पहली बॉल डॉट निकाली और एक विकेट लिया और उसके बाद दो चौके लगे। वह मैच को बचा ले गया और टीम को जीत मिली।

सवाल- अर्शदीप के प्रदर्शन को देखते हुए आपको क्या लगता है कि वह टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं?
जवाब- अर्शदीप ने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 29 रन दिए थे। मैच के बाद जब उससे मेरी बात हुई तो मैं उस पर खूब गुस्सा हुआ। मैंने उसे कहा कि क्या कर रहे हो। हमें अपनी इकोनॉमी ठीक रखनी है।

जितने वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, उनसे आपको आगे रहना है और यही मौका है आपको अपने को बेहतर साबित करने का। आप में क्षमता है। आप टूर्नामेंट में टॉप गेंदबाज रहे तो खुद को टीम इंडिया में एस्टैब्लिश कर सकेंगे और लंबे समय तक टीम से खेल पाएंगे।

अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले मैंने उसे मैसेज डाला था कि कूल रहना है और हर बॉल सोच-समझकर करना है। आज मैच में वह कूल रहा और डिसिप्लिंड बॉलिंग की। मैं उसके प्रदर्शन से खुश हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.