हफ्ते में दो दिन भोपाल में रहेंगे CM यादव और मंत्री, अब मिलने के लिए नहीं भटकेंगे विधायक-सांसद

Updated on 05-08-2024 12:45 PM
भोपाल। विधायक और सांसदों को मुख्यमंत्री या मंत्रियों से मिलने के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। सोमवार और मंगलवार को सभी भोपाल में उपस्थित रहेंगे और विधायक-सांसदों से भेंट करेंगे। इन दोनों दिन वरिष्ठ अधिकारियों को भी मंत्रालय में रहना होगा ताकि कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में मिलना चाहता है तो आसानी से भेंट हो सके।

सीएम मोहन यादव ने बनाई व्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह व्यवस्था बनाई है। संभागीय बैठकों के दौरान यह सुझाव सामने आया था कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास से जुड़े मामलों को लेकर मुख्यमंत्री या मंत्रियों से भेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन निर्धारित होने चाहिए।

सोमवार-मंगलवार को सभी मंत्री भोपाल में रहेंगे

मुख्यमंत्री ने इस सुझाव को मान्य करते हुए यह व्यवस्था बनाई है कि प्रति सप्ताह सोमवार और मंगलवार को वे और सभी मंत्री भोपाल में उपस्थित रहेंगे। जनप्रतिनिधि उनसे भेंट कर सकते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं और समस्याओं को लेकर सरकार से सीधे संपर्क में रहें।

यही कारण है कि संभागीय बैठकों में भी उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को न केवल भागीदार बनाया बल्कि उनके मान्य योग्य सुझावों को स्वीकार करते हुए व्यवस्थाओं के निर्देश भी मौके पर ही दिए।

जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

उल्लेखनीय है कि कोई विशेष परिस्थिति न हो तो प्रति मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है, जिसमें सभी मंत्रीगण उपस्थित रहते हैं। अधिकारियों से भी कहा गया है कि वे भी सोमवार और मंगलवार को अपने कक्षों में उपस्थित रहें ताकि जनप्रतिनिधियों से उनकी आवश्यकता अनुसार भेंट सुनिश्चित हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.