समाधान ऑनलाइन में आज सीएम करेंगे रिव्यू:जिलों में जनशिकायतों के निराकरण की लेंगे रिपोर्ट, शिकायत करने वालों से करेंगे बात

Updated on 08-09-2025 03:34 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज समाधान ऑनलाइन में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों से बात करेंगे और सरकार के पास ऑनलाइन पहुंची शिकायतों के मामले में लापरवाही के मामले में कार्यवाही के निर्देश देंगे। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिकायतकर्ता नागरिकों से सीधा संवाद करते हैं और उनको शिकायत निवारण के रूप में मिलने वाली राहत की जानकारी लेते हैं।

सीएम यादव आज मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों के साथ संवाद करेंगे। इसमें आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टरों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी और कमजोर परफार्मेंस वाले कलेक्टरों को इसके लिए ताकीद किया जाएगा कि वे अपने जिलों में लोगों की समस्या का निराकरण करने में तेजी लाएं।

तीन बार बदल चुकी है तारीख

समाधान ऑनलाइन का कार्यक्रम पहले 29 अगस्त को रखा गया था। इसके बाद इसे 3 सितम्बर के लिए आगे बढ़ाया गया। फिर 4 सितम्बर को इसकी तारीख आगे बढ़ी और अब आज दोपहर बाद चार बजे से मुख्यमंत्री इस प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक संवाद और समाधान करने वाले हैं।

सीएम हेल्पलाइन का भी होगा रिव्यू

इस बैठक में सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का भी रिव्यू किया जाएगा। हर महीने 20 तारीख को सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के निराकरण को लेकर विभागवार और जिलावार ग्रेडिंग जारी की जाती है। आज होने वाली बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में 10 दिन से ज्यादा समय से पेंडिंग शिकायतों के मामले में कलेक्टरों के काम का रिव्यू कर निर्देश दिए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.