15-16 को हैदराबाद में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री:हैदराबाद के फार्मा, विजुअल इफेक्ट्स सेक्टर से मप्र के लिए तलाशेंगे निवेश

Updated on 12-10-2024 11:48 AM

रीवा में 23 अक्टूबर को होने जा रही रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से पहले 8 दिन पहले हैदराबाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड-शो करेंगे। मप्र में निवेश के अवसर विषय पर औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन भी होगा। इस बार इस सेशन में फार्मा, विजुअल इफेक्ट्स, लाइफ साइंस, आईटी और टूरिज्म जैसे बड़े सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद वह हाईटेक सिटी, अमेजन फैसेलिटी और टी-हब का निरीक्षण भी करेंगे।

फार्मा और बॉयो-टेक्नोलॉजी: हैदराबाद को देश की फार्मा कैपिटल के तौर पर पहचान मिली है। यहां फार्मास्युटिकल उद्योगों का वैश्विक दवा उत्पादन में अहम योगदान है। भारत की दवाओं का तेलंगाना का फार्मा उद्योग 40% से ज्यादा उत्पादन करता है।

वीएफएक्स: बाहुबली जैसी बड़ी फिल्मों में वीएफएक्स के इस्तेमाल का प्रमुख हिस्सा हैदराबाद की वीएफएक्स कंपनियों ने ही बनाया है। इसके अलावा, यहां के स्टूडियो गेमिंग, एनिमेशन और एडवरटाइजिंग में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां मप्र में इन कंपनियों से साझेदारी की तलाश की जाएगी।

टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी हैदराबाद का पर्यटन क्षेत्र ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक संपदाओं और आधुनिक पर्यटन स्थलों के कारण विकसित है। इस इंटरेक्टिव सेशन में पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि, मप्र के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर निवेश पर चर्चा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.