सीएम शिवराज आज उज्जैन में तीन लाख युवाओं को करेंगे ऋण वितरण, स्व-रोजगार के लिए देंगे 2300 करोड़ रुपये

Updated on 22-09-2023 12:52 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम उज्जैन में शुक्रवार को होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के तीन लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाइयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण भी करेंगे।

लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री द्वारा 307 एमएसएमई इकाइयों, 17 क्लस्टर और 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। बता दें कि पहले यह कार्यक्रम 20 सितंबर को निर्धारित था।

एक अन्य कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महाकाल लोक परिसर में उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा 11 करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से निर्मित मेघदूत पार्किंग तथा 27 करोड़ रुपये की लागत से श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा निर्मित अन्न क्षेत्र का लोकार्पण करेंगे।

भक्त निवास और फेसिलिटी सेंटर का भूमिपूजन

मंदिर समिति द्वारा 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले भक्त निवास और 17 करोड़ रुपये से बनने वाले फेसिलिटी सेंटर का भूमिपूजन भी होगा। प्रदेश के सभी जिलों से युवा कार्यक्रम से जुड़ेंगे और सफल उद्यमियों व स्व-रोजगार में लगे युवाओं के अनुभवों को प्रदेश के अन्य उद्यमियों- युवाओं से साझा करने की व्यवस्था की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.