भोपाल में लाड़ली बहना सेना के सम्मेलन में पहुंचे सीएम शिवराज, बहनों ने भेंट की राखी

Updated on 27-08-2023 02:02 PM

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के जंबूरी मैदाना में लाड़ली बहना सेना के सम्मेलन में पहुंचे। यहां लाड़ली बहनों ने सीएम को बड़ी राखी भेंट करके उनका स्वागत किया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक करोड़ 31 लाख बहनों को मासिक किस्त में वृद्धि का उपहार दे सकते हैं। मुख्यमंत्री बहनों को हर माह दिए जाने वाले एक हजार रुपये को बढ़ाकर 1250 रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं।

इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक बहनों को आमंत्रित किया गया है। राज्य सरकार सवा करोड़ महिलाओं को जून से एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है। अब 21 और 22 आयुवर्ष और ट्रैक्टर रखने वाले परिवारों की छह लाख तीन हजार 279 बहनें और शामिल हो गई हैं। इनको 10 सितंबर को 1250 रुपये की किस्त दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने 10 अगस्त को रीवा में लाड़ली बहना कार्यक्रम में कहा था कि मैं बहनों के रक्षाबंधन को खास बनाने वाला हूं। इसके दूसरे ही दिन उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था कि बात भरोसे की है, लाड़ली बहनों को अभी एक हजार दे रहे हैं, जल्दी ही तीन हजार रुपये भी देंगे।

रसोई गैस सिलेंडर भी पांच सौ रुपये में देने की हो सकती है घोषणा

कांग्रेस सरकार में आने पर रसोई गैस के दाम पांच सौ रुपये प्रति सिलेंडर करने की घोषणा कर चुकी है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपये में देने की भी घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना को लेकर पहले से परेशान है। इसकी काट के लिए वह नारी सम्मान योजना लाई है, जिसके आवेदन भी भरवाए गए हैं। अब सिलेंडर का मुद्दा भी उसके हाथों से छिनता नजर आ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.