सीएम ने कहा-:विधायकों, सरपंचों से पूछकर बनाई जाएं प्रधानमंत्री ग्राम योजना की सड़कें

Updated on 03-04-2025 05:25 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक में कहा कि गांव में सड़क जनप्रतिनिधियों से पूछकर बनाएं। उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में सड़क का काम करना हो, उसके पहले क्षेत्रीय विधायक, जिला जनपद पंचायत के साथ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए जाएं। उनके दिए प्रस्ताव के आधार पर ही ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी बसाहट है, उसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाए।

सीएम ने बताया कि अब राज्य सरकार ने तय किया है कि सड़कों के निर्माण को लेकर तेजी से काम किया जाएगा और यह काम अगले तीन साल में पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सड़कों के रख-रखाव और नियमित निरीक्षण में मोबाइल एप, जियो टैगिंग तथा एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर इसे अधिक प्रभावी बनाया जाए।

सड़कों पर वर्तमान यातायात का सर्वे कर उन्नयन और लेन बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

छोटे टोलों को जोड़ने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

प्रदेश की 89 हजार बसाहटों में से 50 हजार 658 बसाहटों तक रोड कनेक्टिविटी हो गई है। पीएम ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत बनने वाली 11 हजार 544 बसाहटों के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 26 हजार 798 बसाहटों की कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार द्वारा पहल की जा रही है।

इस बार बजट में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे मजरे टोलों को जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान भी किया है। बैठक में बताया गया कि सामान्य मरम्मत के कामों का एस्टीमेट तैयार करने और तकनीकी प्रशासकीय स्वीकृति आदि की ऑनलाइन व्यवस्था समवेग पोर्टल के माध्यम से करने की भी जानकारी दी गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

टीम को अलर्ट मोड पर रखकर काम करें... बजट के बाद सीएम यादव ने बुधवार को पहली बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई। इसमें सीएम ने मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अफसरों को बताया कि अतिवृष्टि, बाढ़ और अन्य जिन कारणों से मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, उनका तेजी से मरम्मत कार्य किया जाए। टीम को अलर्ट मोड पर रखकर काम करें। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना की पहली सड़क मप्र के बालाघाट जिले में परसवाड़ा क्षेत्र में बनाई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.