सीएम बोले- वित्तीय प्रबंधन से अधिकारी कर्मचारियों का ध्यान रखेंगे:परिवहन, गृह भाड़ा भत्ता से संतुष्ट नहीं कर्मचारी

Updated on 03-04-2025 05:18 PM

कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों का परिवहन भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आगे भी सरकार कुशल वित्तीय प्रबंधन से कर्मचारियों का ध्यान रखेगी। उधर कर्मचारी जगत ने 13 साल बाद बढ़ाए गए भत्तों को लेकर कहा है कि यह केंद्र सरकार से काफी कम है। इसे महंगाई भत्ते से जोड़ा जाता तो लाभ मिलता। अभी जो भत्ता बढ़ाया गया है उससे तो किराए में झुग्गी भी नहीं मिल पाएगी।

जनहितैषी कामों का मूल आधार हैं अधिकारी कर्मचारी- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हम लगातार जनहितैषी कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। इन जनहितैषी कामों के मूल आधार हमारे अधिकारी कर्मचारी हैं। इसलिए हमने 15 साल से रुके भत्तों की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसके बाद सरकार पर 1500 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा। हमने कर्मचारियों के भत्तों को बढ़ाने का काम किया है। कुशल वित्तीय प्रबंधन के बलबूते पर अधिकारी कर्मचारी का बराबर ध्यान रखेंगे। बजट में कहा था कि हमने एक रुपए भी टैक्स नहीं लगाया है लेकिन 16 प्रतिशत अधिक बड़ा बजट बनाया है। प्रदेश में केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

किराए पर झुग्गी भी नहीं मिलेगी वर्तमान गृह भाड़ा भत्ता से

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री करीब 15 साल के अंतराल के बाद राज्य सरकार ने वाहन और गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाया है लेकिन यह भी केंद्र के समान नहीं बढ़ाया गया है। अभी सरकार ने जो मकान भाड़ा भत्ता बढ़ाया है, उतने में किराए पर झुग्गी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के फैसले के आधार पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के गृह भाड़े भत्ते में 945 से 7915 तक की वृद्धि होगी। अगर यह वृद्धि केंद्र सरकार के अनुसार की जाती तो महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को बहुत राहत मिलती।

एमपी सरकार ने गृह भाड़ा भत्ता अप्रैल 2025 से 10%, 7%, 5% देना तय किया है जबकि केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतनमान में 10%, 20%, 30% दिया जा रहा है। एमपी में पिछले आदेश से 13 साल बाद एवं सातवें वेतनमान के 9 साल बाद यह भत्ता प्रदाय होगा वह भी महंगाई के अनुसार नहीं है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को ₹ 200 वाहन भत्ता 13 साल से अधिक समय से मिल रहा था जिसे बढ़ाकर 384 किया गया है। इसके विपरीत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 1800 रुपए वाहन भत्ता अब 55% महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा जो 2790 प्राप्त होगा।

केंद्र और राज्य में यह है अंतर

  • केंद्र सरकार वाहन भत्ता 2790 रुपए दे रही है। वहीं प्रदेश में अप्रैल 2025 से मिलेगा 384 रुपए।
  • केंद्र में दिव्यांग को 3600 रुपए वाहन भत्ता मिलता है। वहीं मध्य प्रदेश में 671 रुपए मिलेंगे।
  • एमपी में गृह भाड़ा भत्ता कर्मचारियों को 945 से 7915 रुपए तक मिलेगा। जबकि केंद्र सरकार महंगाई के आधार पर भत्ता दे रही है जो एमपी से काफी अधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.