भोपाल में CM बोले- कई घुसपैठियों को पाल-पोस रही कांग्रेस

Updated on 08-11-2024 01:23 PM

भोपाल में शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बयान पर पलटवार किया है। झारखंड प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने कहा - जहां कांग्रेस के लोग रहते हैं धर्मों के आधार पर बांटते हैं। देश की आर्थिक दुरावस्था के लिए अगर कोई जवाबदार है तो कांग्रेस है। देश में कुशासन के कारण अगर अतीत की घटनाएं देश को सहन करना पड़ी हैं तो उसमें कांग्रेस की भूमिका है। स्वाभाविक रूप से कांग्रेस पर ही आरोप आएंगे। बोलने से कुछ नहीं होता अतीत के पाप के कलंक से कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो सकती।

दरअसल गुरुवार को भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं के बयान "बंटेंगे तो कटेंगे" पर कहा था कि- बडे़ पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा इस तरह की हल्की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। हम कांग्रेस के लोग तो कहते हैं कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे।

देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस पाल-पोस रही

सीएम ने कहा- भाजपा के साथ बढ़िए देश के साथ रहिए, सनातन की जड़ों के साथ जुडिए। हमारे देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही है। क्यों कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती? क्योंकि उसे वोट बैंक का खतरा लगता है। किसी भी हालत में केवल हिंदुओं को टॉर्चर करना ये कांग्रेस की नीति ही मूलत: गलत है। भाजपा के सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलने सबका साथ सबका विकास जो भावना प्रधानमंत्री जी की है उसमें सबका विकास निहित है।

अब पायलट का वह बयान पढ़िए, जिस पर सीएम ने पलटवार किया

विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सचिन पायलट ने भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आवास पर मीडिया से चर्चा में कहा था- मुझे बड़ा अफसोस होता है जब बडे़ जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए लोग हल्की भाषा का प्रयोग करते हैं। लोकसभा चुनाव में कहा गया था कि कांग्रेस का राज आ जाएगा तो बहनों के मंगलसूत्र छीन लिए जाएंगे। आपकी भैंस चोरी कर ली जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे। मैंने कहा कि हम सब कांग्रेसी सकारात्मक नारा देना चाहते हैं। हम कहते हैं कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे। नौजवानों को इस प्रकार के संस्कार देने चाहिए।

जनता बीजेपी से ऊब चुकी

पायलट ने कहा- ध्रुवीकरण करना, टकराव पैदा करना, द्वेष और हीन भावना पैदा करना और राजनीतिक आक्रमण करना विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सत्ता का उपयोग करना, एजेंसियों का दुरुपयोग करना। जनता इससे ऊब चुकी है दो-दो निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को आपने जेल में डाल दिया। मैं झारखंड होकर आया हूं वहां, झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने के लिए एक तरफा हवा चल रही है। क्योंकि दिल्ली में बैठकर लोग जो अति कर रहे हैं उससे लोग ऊब चुके हैं और समझ चुके हैं कि यह सब दिखावा है सत्ता का दुरुपयोग जिस भयानक तरीके से हो रहा है उसको कोई समझदार नागरिक पसंद नहीं कर सकता।

अगर बांग्लादेश से घुसपैठ हो रही तो जिम्मेदार केन्द्र सरकार

सचिन पायलट ने झारखंड में पीएम मोदी के रोटी-बेटी और माटी के अस्मिता के सवाल पर कहा- इन्फिलिटरेशन अगर सीमा के बाहर से हो रहा है। तो उसका जिम्मेदार कौन है? भारत की सीमाओं का संरक्षण करना, हमारे बॉर्डर्स को सिक्योर करना किसकी जिम्मेदारी है? अपनी जिम्मेदारी को छोड़कर आप कांग्रेस को आरोपी बनाते हैं।

यह बड़ा प्रचलन चल रहा है चुनाव से ठीक पहले, वन नेशन वन इलेक्शन, यूसीसी, गौ माता के नाम पर, भगवान राम के नाम पर, वोट लेना। अपनी परफॉर्मेंस बताएं आपने निवेश कितना करवाया? रोजगार कितने दिए? उद्योग कितने लगवाए? पानी चिकित्सा शिक्षा इसकी कोई चर्चा नहीं है विवादित बयान देकर मीडिया और जनता का ध्यान भटकाना। वोट बटोर लेना और फिर कोई काम ना करना। यह मेरे ख्याल से एक पैटर्न बन गया है।

पायलट ने कहा- झारखंड के चुनाव में 1,32,000 करोड रुपए जो झारखंड के लोगों को ड्यू था वह केंद्र सरकार रोक कर बैठी है। अब केंद्र सरकार पक्षपात करें भेदभाव करे विपक्ष की सरकार कहीं पर हो तो वहां पर बजट न दे विरोधियों की आवाज दबा दे। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करें। झारखंड में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वहां की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है ।बहुत सारी स्कीम्स बनाई है जनता इसका लाभ ले रही है। और अंत में मुझे लगता है कि वहां पर पहले से ज्यादा बहुमत लेकर हम सरकार बनाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.