राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक बताने पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- नाक रगड़कर माफी मांगें

Updated on 02-07-2024 01:18 PM
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बयान राहुल गांधी की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है।भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उसके अंदर कांग्रेस के नेता अगर हिंदुओं को इस तरह से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए।

डॉ. यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं। हर कोई जो हिंदू है वो हिंदू होने पर गर्व करता है। ऐसे में राहुल गांधी के बयान से सबकी भावना आहत हुई हैं। उनको माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनसे तत्काल सांसद के पद से त्यागपत्र मांगना चाहिए और यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि पार्टी राहुल गांधी के बयान से सहमत है या नहीं।

पवैया ने पूछा, किस चर्च से भेजा गया था यह बयान

बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि राहुल गांधी ने 120 करोड़ हिंदुओं को हिंसक और असत्यवादी कहकर अपने डीएनए पर ही प्रश्न खड़े कर दिए हैं। वह यह भी बता दें कि सनातन विरोधी यह जहरीला बयान किस चर्च से लिखकर भेजा गया था।

राहुल की हिंदू-विरोधी सच्चाई सामने - वीडी शर्मा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि हिंदू धर्म के खिलाफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया हमेशा घृणास्पद रहा है। धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस के निशाने पर शुरू से ही हिंदू धर्म रहा है। चुनाव के दौरान हिंदू होने का नाटक करने वाले राहुल की हिंदू विरोधी सच्चाई देश के सामने है।

कांग्रेस की घृणित मानसिकता

वहीं, भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने वही कहा है जो कांग्रेस की दूषित, घृणित मानसिकता है, जो हिंदुओं को आतंकवादी बताती रही है। यह मानसिकता दुनिया का कोई भी मानववादी नागरिक स्वीकार नहीं कर सकता है। यह कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच है जो बार-बार उजागर होती है।

99 सीटें आते ही हिंदुओं को देने लगे गाली

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि 99 सीट आते ही राहुल गांधी हिंदुओं को गाली देने लगे। राहुल ने कभी संसद पर हमला करने वालों का धर्म नहीं बताया। बम बांधकर फटने वालों का धर्म नहीं बताया। आज करोड़ों हिंदुओं को हिंसक कहने लगे?

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ने सनातन और हिंदुओं के खिलाफ नफरती बोल बोले हों। यह वही राहुल गांधी हैं, जो मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लड़की छेड़ने वाला बताते हैं, इनको भगवान श्रीराम काल्पनिक नजर आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.