मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया

Updated on 12-02-2023 07:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह के पहले आज शाम मुख्यमंत्री निवास से चेंपियंस रैली को फ्लैग ऑफ किया। केंद्रीय खेल युवा कार्य और गृह राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी श्री गगन नारंग उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा इस रैली में उत्साह पूर्वक भागीदारी की गई। प्रमुख सचिव खेल श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक श्री रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।

शूटर श्री गगन नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया का सबसे अच्छा आयोजन किया है। जहाँ-जहाँ खेलो इंडिया के गेम्स हुए हैं मध्यप्रदेश ने उससे बेहतर कर दिखाया और एक बेंच मार्क सेट कर दिया है। हम ओलिंपिक का सपना साकार कर सकते हैं। आज यहाँ मौजूद खिलाड़ी और युवा सौभाग्यवान हैं, जिन्होंने इस प्रथम पड़ाव को देखा है। श्री नारंग ने मध्यप्रदेश सरकार और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया।

"हिंदुस्तान का दिल धड़का दो" के गायन में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री और खेल राज्य मंत्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चेंपियंस रैली और विशेष बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बस के साथ विभिन्न आर्टिस्ट ने प्रस्तुति दी। आरजे अनादि ने संचालन किया। कार्यक्रम में बाइकर्स, ब्रेक डांसर्स और साइक्लिस्ट ने प्रस्तुति दी। खेलो इंडिया गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस हुआ। गीत के सामूहिक गान में मुख्यमंत्री श्री चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भी हिस्सेदारी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.