कई मंत्रियों के टिकट पर संकट के बादल, सिंधिया को भी चुनाव लड़वा सकती है भाजपा

Updated on 29-09-2023 12:08 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले गुजरात का फार्मूला लागू न किया जा सके, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कई मंत्रियों-विधायकों के टिकट काटने पर विचार कर रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट के कई मंत्री ऐसे हैं, जिनके क्षेत्र में उनका भारी विरोध है। पार्टी के सर्वे में भी वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं। पार्टी उन मंत्रियों की जगह नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस से भाजपा में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया के अलावा रामखेलावन पटेल, बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सिंह पटेल, बृजेंद्र सिंह यादव जैसे मंत्रियों के क्षेत्र में भी नए चेहरे उतारे जा सकते हैं। शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ाने पर भी पार्टी विचार कर रही है। पार्टी यशोधरा राजे को 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा सकता है। अगर समीकरण नहीं जमे तो ज्योतिरादित्य को भी लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। वे वर्तमान में राज्य सभा सदस्य हैं।

पार्टी नेताओं के अनुसार भाजपा अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला कर सकती है। इसी पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। वे वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशी चयन पर चर्चा करेंगे।

जिताऊ नेताओं को दिया जाएगा टिकट

अमित शाह ने केंद्रीय स्तर पर सभी सीटों का सर्वे करवाया है। सर्वे में जिन दावेदारों को जिताऊ बताया है, उन्हीं में से किसी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जिन मंत्रियों के टिकट काटे जा सकते हैं, उनमें शिवपुरी जिले में पोहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेश धाकड़ राजखेड़ा का नाम भी कमजोर प्रदर्शन वाले नेताओं की सूची में शामिल है। धाकड़ को लेकर सर्वे में स्थिति ठीक नहीं है।

भिंड जिले में एक ही जाति के तीन विधायक

भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2018 में भदौरिया कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2020 में वे सिंधिया के साथ कमल नाथ गिराने वाले विधायकों में शामिल थे। उपचुनाव में वे भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गए। भदौरिया के साथ दिक्कत ये है कि भिंड जिले में तीन विधायक एक ही जाति के हो गए हैं।

अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया हैं और भिंड से संजीव सिंह कुशवाह बहुजन समाज पार्टी से जीते थे, लेकिन कुछ महीनों पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे। ऐसी स्थिति में अरविंद सिंह भदौरिया और संजीव सिंह कुशवाह का टिकट भाजपा काटने के पक्ष में नहीं है, इसलिए ओपीएस भदौरिया के नाम पर कैंची चल सकती है।

बृजेंद्र प्रताप सिंह की स्थिति कमजोर

पन्ना विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित बृजेंद्र प्रताप सिंह की भी सर्वे में स्थिति कमजोर है। सतना के सांसद गणेश सिंह को टिकट दिए जाने के कारण मंत्री रामखेलावन पटेल का टिकट बदले जाने पर पार्टी विचार कर रही है। दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं। पार्टी एक जिले में दो समान जाति के प्रत्याशी उतारने के पक्ष में नहीं है।

मंत्री पटेल का क्षेत्र में विरोध

मंत्री प्रेम सिंह पटेल आदिवासी क्षेत्र से चुने जाते हैं, लेकिन उनका क्षेत्र में विरोध बहुत ज्यादा है। पटेल की जीत 38 हजार से ज्यादा वोटों की होने से उनकी सीट बदली जा सकती है या फिर सांसद गजेंद्र पटेल की जगह उन्हें लोकसभा लड़ाया जा सकता है। गजेंद्र को भी पार्टी विधानसभा चुनाव में उतारने वाली है। मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का टिकट भी मुंगावली से खतरे में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.