बैतूल के भीमपुर में बादल फटे, 24 घंटे में डेढ़ फीट वर्षा, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों में भारी बारिश के आसार

Updated on 16-09-2023 03:05 PM

भोपाल। बरसात के सीजन में इस बार भले ही जुलाई-अगस्त माह में अपेक्षित वर्षा नहीं हुई थी, लेकिन सितंबर माह में हो रही भारी वर्षा ने पूरे प्रदेश को सूखे के संकट से लगभग उबार दिया है। इसी क्रम में बैतूल में बादल फटने की स्थिति बन गई। पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बैतूल के भीमपुर ब्लाक क्षेत्र में 24 घंटे में 445 मिलीमीटर (डेढ़ फीट) वर्षा दर्ज की गई। बैतूल के भैंसदेही में 354, हरदा के रहटगांव में 286, देवास के सोनकच्छ में 273, बैतूल के चिचोली में 270.4, इंदौर के देपालपुर में 260.8, खरगोन के महेश्वर में 258, रतलाम के बाजना में 256, पचमढ़ी में 241.2 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह बैतूल में 197.2, नर्मदापुरम में 177.6, इंदौर में 171, धार में 137.5, खरगोन एवं खंडवा में 135, उज्जैन में 119.4, रतलाम में 85, भोपाल में 71.7, सिवनी एवं छिंदवाड़ा में 68.4, रायसेन में 58.2, सागर में 35.4, गुना में 25.8, टीकमगढ़ में 13, जबलपुर में 11.7, मलाजखंड में 11.6,खजुराहो में 11.2, सतना में 10.8,नौगांव में 8.6, सीधी में 7.6, दमोह में सात, रीवा में 6.6, मंडला में पांच, शिवपुरी में चार, ग्वालियर में एक मिमी. वर्षा हुई।

अब तक 864.6 मिमी. वर्षा

बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 864.6 मिमी. वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा (900.5 मिमी.) की तुलना में सिर्फ चार प्रतिशत कम है। भोपाल में 10 दिन की वर्षा में ही सितंबर की औसत वर्षा का कोटा पूरा हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार-रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। शेष संभागों के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में गहरा कम दबाव का क्षेत्र मप्र के मध्य में बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा से गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर पेंड्रा रोड, झारसुगड़ा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर ओडिशा तट तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिणी कोंकण से गहरे कम दबाव के क्षेत्र में होकर मध्य महाराष्ट्र तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

जारी रहेगा वर्षा का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही है। वर्षा का सिलसिला शनिवार-रविवार को भी बना रहेगा। इस दौरान इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.