MP में रिश्वत लेते पकड़ाया क्लर्क , जाति प्रमाण-पत्र बनाने के ले रहा था एक लाख

Updated on 19-08-2025 02:40 PM
भोपाल। एमपी में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते लोकायुक्त के हाथों पकड़ा जाता है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां बाबू को लोकायुक्त ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

5 लाख की मांगी थी रिश्वत

आयुक्त अनुसूचित जाति विकास श्यामला हिल्स भोपाल में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 जीवन लाल बरार ने जाति प्रमाण पत्र से संबंधित जांच दबाए रखने के लिए छिंदवाड़ा की एक बाबू से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें शुरू में एक लाख रुपये लेने-देने पर सहमति बनी। रिश्वत देने वाले बाबू की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने रणनीति बनाकर सोमवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पूरी तैयारी कर उसे पकड़ने का जाल बिछाया

बाबू को प्रशासन अकादमी के पास स्थित उसके सरकारी आवास के पास पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक कर कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ ऊषा दाभीरकर (सहायक ग्रेड 2) ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी कर उसे पकड़ने का जाल बिछाया। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.