दावा- डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार बन सकते हैं इलॉन मस्क:फंडिग में हेल्प कर रहे टेस्ला चीफ, राष्ट्रपति बनने के बाद मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Updated on 30-05-2024 12:40 PM

अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होगा। इस बार राष्ट्रपति पद की रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों ही नेता दूसरी बार राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करेंगे।

इस बीच अमेरिकी वेबसाइट वॉल स्ट्रीट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद इलॉन मस्क को सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप टेस्ला चीफ इलॉन मस्क को अपना पॉलिसी एडवाइजर बना सकते हैं।

आर्थिक और सीमा सुरक्षा से जुड़ी नीतियों में असर डाल सकते हैं मस्क
रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इलॉन मस्क आर्थिक और सीमा सुरक्षा से जुड़ी नीतियों पर बेहतर प्रभाव डाल सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि मस्क पहले से ही ट्रंप की मदद कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इलॉन मस्क ने ही ट्रंप को सलाह दी है कि वे अमेरिकी बिजनेस लीडर्स को अपने साथ लाने का प्रयास करें। उन्हें इसके लिए राजी करें कि वे दूसरे कार्यकाल के लिए कोशिशों में जुटे राष्ट्रपति बाइडेन का समर्थन न करें।

रिपोर्ट में दावा- ट्रंप के लिए फंडिंग का प्रयास कर रहे मस्क
रिपोर्ट में कहा गया है ट्रंप वोटिंग से जुड़ी धोखाधड़ी रोकने के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसका नाम डाटा ड्राइवेन प्रोजेक्ट है। इलॉन मस्क ने बिलेनियर इन्वेस्टर नेल्सन पेल्ट्स से इस प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए कहा है। हालांकि ट्रंप या फिर मस्क ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
बीते राष्ट्रपति चुनाव परिणाम आने के बाद ट्रंप ने आरोप लगाया था कि धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया था कि वास्तव में उन्होंने चुनाव जीता है।
इलॉन मस्क को अपना सलाहकार बनाए जाने के सवाल पर ट्रंप कैंपेन के प्रवक्ता ने कहा कि ये सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप ही तय करेंगे कि उन्हें दोबारा मौका मिला तो वे किसे क्या भूमिका सौंपेंगे।

मार्च में हुई थी ट्रंप और मस्क की मुलाकात
इससे पहले मार्च में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और मस्क की फ्लोरिडा में मुलाकात हुई थी। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को ट्रंप और मस्क के प्राइवेट जेट को पाम बीच के एयरपोर्ट पर उतरते हुए देखा गया था। इस मीटिंग में रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े कई अन्य अमीर लोग भी शामिल हुए थे।

इस मीटिंग के बाद ये दावा किया गया था कि ट्रंप ने मस्क से राष्ट्रपति चुनाव की कैंपेनिंग के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट मांगा है। हालांकि, मस्क ने कहा था कि वह ट्रंप या फिर बाइडेन के लिए कोई रकम डोनेट नहीं करेंगे।

कई बार बाइडेन की आलोचना कर चुके हैं मस्क
इलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल के समय में संबंध बेहतर हुए हैं। इस बीच मस्क कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति की खुले तौर पर आलोचना भी कर चुके हैं। इलॉन मस्क बाइडेन सरकार की अप्रावासी नीतियों पर कई बार कड़ी टिप्पणियां कर चुके हैं। वे खुलकर कह चुके हैं कि बाइडेन सरकार जानबूझकर मेक्सिको सीमा से घुसपैठियों को आने दे रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.