दावा- चीन ने शिंजियांग में 630 गांवों के नाम बदले:मस्जिद, खलीफा जैसे नाम हटाकर चीनी भाषा में रखा

Updated on 21-06-2024 12:38 PM

चीन ने उइगर मुसलमानों से जुड़े 630 गांवों और कस्बों के नाम बदल दिए हैं। न्यूयॉर्क स्थित ह्यूमन राइट वॉच (HRW) और नॉर्वे की उइगर हेल्प ने मिलकर बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने उइगरों के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक या सांस्कृतिक अर्थ वाले सैकड़ों गांवों और कस्बों के नाम बदल दिए हैं और उनकी जगह ऐसे नाम रखे हैं जो कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा से मेल खाते हैं।

दोनों संगठनों के किए गए शोध से पता चलता है कि अधिकांश गांवों के नाम 2017 से 2019 के बीच बदले गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये वही दौर था जब शिंजियांग में उइगरों पर उत्याचार चरम पर था।

धार्मिक-सांस्कृतिक वजहों से बदले गए नाम
HRW की रिसर्च में बताया गया है कि 2009 से 2023 के बीच चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स वेबसाइट से पता चलता है कि शिंजियांग के 25 हजार गांवों में से 3,600 गांवों के नाम बदले गए हैं। इसमें बताया गया है कि अधिकांश गांव के नाम बदलने के पीछे सामान्य वजह लगती है। जैसे कि कई गांवों के नाम गलत मात्रा होने की वजह से बदले गए हैं लेकिन 630 गांव ऐसे हैं जिन्हें धार्मिक या फिर सांस्कृतिक वजहों से बदला गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘होजा’(खलीफा), ‘हनीका’(शासक), ‘मजार’(मस्जिद) जैसे नामों को हटा दिया गया है। ये नाम उइगर आबादी की संस्कृति से जुड़े हुए थे। इनके नाम बदलकर मंदारिन(चीनी) में ‘खुशी’, ‘एकता’ या ‘सद्भाव’ रख दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिनजियांग में अब कोई भी ऐसा गांव नहीं बचा है जिसके नाम में खलीफा या फिर मस्जिद शब्द का जिक्र हो।

'उइगर संस्कृति को मिटाने का प्रयास'
HRW की डायरेक्टर माया वांग ने कहा कि ये नाम उइगरों के लिए एक अर्थ रखते हैं। चीनी सरकार इन नामों को बदलकर उनकी संस्कृति को मिटाने का प्रयास कर रही है। ह्यूमन राइट्स वॉच के एशिया डिवीजन की निदेशक एलेन पियर्सन ने कहा, ‘यह इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ने के चीनी सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। वे इस्लामी या अरबी भाषा से जुड़ी किसी भी चीज को खतरनाक मानते हैं, इसलिए उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए नाम बदले हैं’।

चीन ने 2023 में तिब्बत का बदला नाम
चीन ने जगहों का नाम बदलने का चलन सबसे पहले तिब्बत में शुरू किया था। उसने तिब्बत के कई इलाकों के नाम बदल डाले और 2023 में उसने तिब्बत का ही नाम बदल दिया। चीन ने तिब्बत का नया नाम ‘शीजांग’ रखा है।

इसके अलावा चीन अरुणाचल प्रदेश के भी इलाकों का नाम बदलता रहता है। चीन ने 1 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताकर वहां की 30 जगहों के नाम बदल दिया था। पिछले 7 सालों में ऐसा चार बार हुआ है, जब चीन ने अरुणाचल की जगहों के नाम बदल दिए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तिब्बत और शिनजियांग में चीनी सेना का काफी सक्रिय है ऐसे में वहां से मानवाधिकारों के हनन के बारे में जानकारी न के बराबर निकल पा रही है। चीनी सरकार उन इलाकों के बारे में कोई जानकारी मुहैया भी नहीं कराती है।

कौन हैं उइगर
उइगर एक तुर्क जातीय समूह है जो मुख्य रूप से शिंजियांग में रहता है। शिंजियांग की सीमा मंगोलिया और रूस सहित 8 देशों के साथ मिलती है। इस इलाके में मुस्लिम धर्म को मानने वाली उइगर जाति का काफी लंबे समय बीजिंग के साथ एक विवादास्पद संबंध रहा है।

शिन्जियान प्रांत में रहने वाले उइगर मुसलमान खुद को चीनी नहीं मानते। वे तुर्की भाषा बोलते हैं और खुद को तुर्की मूल का मानते हैं। इस क्षेत्र में उइगर और चीनी सुरक्षा बलों के बीच कई बार हिंसक झड़पें हुई हैं। कम्युनिस्ट सरकार की कठोर नीति के कारण हजारों उइगर भागकर दूसरे देशों में शरण लिए हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.