नगर सुरक्षा समिति सदस्य ने फांसी लगाकर दी जान

Updated on 09-09-2023 12:20 PM
भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में रहने वाले नगर सुरक्षा समिति के एक सदस्य ने घर में फांसी लगा ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की वजह से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास रेल पटरी से युवक का शव बरामद किया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक हादसे का शिकार बना है, या फिर उसने खुदकुशी की है।

निजी काम करता था मृतक

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम पिपलिया हसनाबाद निवासी 35 वर्षीय मुसर्रफ पुत्र छोटे खान निजी काम करता था। वह बैरसिया थाना क्षेत्र की नगर सुरक्षा समिति का सक्रिय सदस्य भी था। गुरुवार सुबह मुसर्रफ ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

उधर, बैरागढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को रेलवे फाटक के पास पटरी से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मछली बाजार के पास रहने वाले 39 वर्षीय रामबाबू पुत्र लक्ष्मणसिंह सिसोदिया के रूप में हुई। वह स्वयं का व्यवसाय करता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.