गाँव में मिलेंगी नगर जैसी सुविधाएँ : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह

Updated on 10-02-2023 06:04 PM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि गाँव में नगर की तरह मूलभूत सुविधाएँ मिलेंगी। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गाँव को नगर की तरह विकसित किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह गुरूवार को ग्वालियर जिले के ग्राम गड़रौली में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने गड़रौली, गूंजना, सुमावली और किरावली में ग्रामीणों से सम्पर्क किया और गाँव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने गड़रौली में एक करोड़ 10 लाख रूपये, गूंजना में 52 लाख 33 हजार, सुमावली में 44 लाख 27 हजार और किरावली में 67 लाख 99 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने गड़रौली के माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने किरावली में नुक्कड़ नाटक देखा और रामधुन में कीर्तन कर धर्म लाभ भी अर्जित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.