लोन चुकाने के बाद सिबिल स्कोर घट रहा:नया लोन रिजेक्ट हो सकता है, जानें सिबिल रिपोर्ट सही करने की प्रोसेस

Updated on 19-10-2026 11:56 AM

अगर आपने अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दी हैं और बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। फिर भी आपकी सिबिल रिपोर्ट में वह लोन 'एक्टिव' या बकाया दिख रहा है, तो संभल जाएं।

जब भी आप नए लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। अगर पुराना लोन रिपोर्ट में खुला दिखेगा, तो बैंक समझेगा कि आप पर अभी भी कर्ज है। इससे आपका नया लोन अटक सकता है या रिजेक्ट भी हो सकता है।

1. सबसे पहले लोन बंद होने के कागज (NOC) चेक करें

क्रेडिट रिपोर्ट सुधरवाने की शुरुआत करने से पहले यह पक्का कर लें कि बैंक के रिकॉर्ड में आपका लोन पूरी तरह बंद हुआ है या नहीं

  • नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC): बैंक से मिला NOC लोन बंद होने का लेटर या जीरो बैलेंस वाला स्टेटमेंट संभालकर रखें।
  • पेमेंट की रसीद: आखिरी किस्त भरने की रसीद और बैंक पासबुक में एंट्री का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
  • Closed और Settled में अंतर: अगर आपने पूरा पैसा भरा है तो रिपोर्ट में 'Closed' दिखेगा। लेकिन अगर आपने बैंक से बातचीत करके कुछ पैसा कम करवाया है, तो 'Settled' दिखेगा। इसका असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है।
  • गाड़ी के लोन के लिए जरूरी काम: कार या बाइक का लोन खत्म होने पर बैंक का बकाया चुकाने के बाद RC से बैंक का नाम हटवाना न भूलें।

2. बैंक से संपर्क करें और लिखित सबूत मांगें

क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL, Experian) खुद से कोई रिकॉर्ड नहीं बदलते; वे वही जानकारी दिखाते हैं जो बैंक उन्हें भेजते हैं। इसलिए बैंक से बात करना बहुत जरूरी है।

  • बैंक से संपर्क करें: अपनी बैंक शाखा जाएं या बैंक के ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर पर बात करें।
  • जरूरी कागज दिखाएं: बैंक को अपना लोन अकाउंट नंबर, लोन बंद होने की तारीख और NOC की कॉपी दें।
  • लिखित में पुष्टि मांगें: बैंक से लिखित में (या ईमेल पर) यह सबूत मांगें कि आपका लोन बंद हो चुका है और इसकी जानकारी सिबिल को भेज दी गई है।
  • शिकायत नंबर संभालें: अपनी शिकायत का रेफरेंस नंबर और ईमेल संभालकर रखें। सिर्फ जुबानी आश्वासन पर भरोसा न करें।

3. CIBIL की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत करें

अगर बैंक से बात करने के बाद भी क्रेडिट रिपोर्ट में गलती ठीक नहीं होती है, तो आप सीधे CIBIL की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं:

  • गलत जानकारी चुनें: CIBIL की वेबसाइट पर जाएं, अपना लोन अकाउंट चुनें और जहां गलती है (जैसे लोन का 'Active Status' या बकाया रकम), उस पर मार्क करें।
  • कागज अपलोड करें: अगर पोर्टल पर ऑप्शन मिले, तो अपनी NOC या लोन बंद होने के लेटर की फोटो/पीडीएफ अपलोड करें और 'Dispute Number' नोट कर लें।
  • 30 दिन का समय: सिबिल आपके कहने पर तुरंत एंट्री नहीं हटाता; वह पहले बैंक से जांच करता है। बैंक से पूरी जांच के बाद रिपोर्ट सही होने में लगभग 30 दिन लगते हैं।

4. नोडल ऑफिसर और RBI लोकपाल से शिकायत करें

अगर बैंक या सिबिल 30 दिन के अंदर आपकी समस्या हल नहीं करते हैं, तो आप अपनी शिकायत ऊपर तक ले जा सकते हैं:

  • नोडल ऑफिसर: सबसे पहले बैंक के बड़े अधिकारियों (नोडल ऑफिसर/शिकायत निवारण विभाग) से संपर्क करें और अपनी बात रखें।
  • RBI पोर्टल: अगर 30 दिन में बैंक से सही जवाब न मिले, तो रिजर्व बैंक के पोर्टल (cms.rbi.org.in) पर जाकर बैंकिंग लोकपाल से ऑनलाइन शिकायत कर दें।

सावधानी: सिबिल ठीक करने वाले फर्जी एजेंटों से बचें

इंटरनेट या सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों से सावधान रहें जो पैसे लेकर रातों-रात सिबिल स्कोर बढ़ाने या पुराना लोन रिकॉर्ड मिटाने का दावा करते हैं।

कोई भी बाहरी व्यक्ति या एजेंट सिबिल के सरकारी/आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव नहीं कर सकता। अपने सभी कागजात (NOC, रसीद आदि) सुरक्षित रखें और सिर्फ बैंक या CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट से ही सुधार का आवेदन करें।

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 3,004 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए आ गए है। इसे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 अक्तूबर को 1.49 लाख रुपए पर था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2.21 लाख रुपए से गिरकर 2.11 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत में 10,191 रुपए की कम हुई है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन जारी है। इस बीच कई लोग ऐसे हैं, जो दिवाली तक अपने नए घर या फ्लैट में शिफ्ट होने की प्लान कर रहे हैं। समय के…
 20 October 2026
नई दिल्‍ली: साल 2027 के लिए आईएमएफ और वर्ल्‍ड बैंक ग्रुप (डब्ल्यूबीजी) के संचालन मंडल का अगला प्रमुख नामित होने के बाद पाकिस्‍तान ताल ठोकता फिर रहा था। लेकिन, इसके…
 20 October 2026
दशहरे के मौके पर आज यानी 20 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।इस छुट्टी की…
 20 October 2026
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज, 20 अक्टूबर से लागू हो गया है। इसके तहत न्यूजीलैंड में सभी भारतीय सामानों को 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी। इस समझौते के तहत…
 20 October 2026
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे कंट्रोल नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब…
 20 October 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क को अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करने की बात के लिए धन्यवाद दिया है। कल यानी 19 अक्टूबर…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री ने इसके अंदर की सुविधाओं की तारीफ की है। यात्री को ट्रेन का बाथरूम, बैठने…
 19 October 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में…
 19 October 2026
अगर आपने अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दी हैं और बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। फिर भी आपकी सिबिल रिपोर्ट में वह लोन 'एक्टिव' या…
Advt.