उत्तरी सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन, भोपाल, इंदौर सहित 8 जिलों में आज भी शीतलहर का अलर्ट

Updated on 10-12-2025 12:09 PM

,भोपाल: मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहने और सर्द हवाएं चलने के कारण प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल में रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, राजगढ़, इंदौर एवं शाजापुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा। दिन का सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बुधवार को भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी जिले में शीतलहर का प्रभाव रह सकता है।

13 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। मध्य पाकिस्तान में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। 13 दिसंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है।

ठिठूरन बनी रहेगी

मौसम विज्ञानी वहीद खान ने बताया कि पाकिस्तान पर बने चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है। इस वजह से फिलहाल रात के तापमान में गिरावट होने के आसार नहीं हैं। हालांकि रात का तापमान अधिकतर शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना रहने के कारण ठिठुरन बनी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि 13 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी होने की संभावना है। उसके प्रभाव से 15 दिसंबर के बाद रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट होने के आसार हैं।

भोपाल का मौसम

भोपाल में मंगलवार सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही। शीतलहर का प्रभाव बना रहने के कारण ठिठुरन बनी रही। हालांकि धूप निकलते ही सुबह की गुनगुनी धूप अच्छी लगी। दोपहर के बाद धूप में तीखापन भी महसूस हुआ। बुधवार को भी शहर में शीतलहर का असर रहने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.