दुष्कर्म और लूट की वारदातों में बच्चे, अपराध की ओर बढ़ रहा बचपन

Updated on 13-10-2024 11:28 AM
 इंदौर । बाल अवस्था में बुरी संगत और नासमझी अपराधी बना देती है। स्वजन की अनदेखी, नशाखोरी के कारण बच्चे अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। हाल में पुलिस ने दुष्कर्म, लूट, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में बच्चों की गिरफ्तारी की है।

छोटी बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों में रहने वाले बच्चों पर अपराधों का साया पाया गया है। कनाड़िया थाने के एसआइ सुरेंद्र सिंह गुरुवार रात 14 वर्षीय बच्चे के बयान सुनकर चौंक गए। सातवीं में पढ़ने वाला बच्चा पेट की चोट का उपचार करवा रहा था। डॉक्टर को उसने बताया था कि खेलते वक्त गिरने से चोट लग गई।


मजाक में पेट में चाकू घोंप दिया


एसआई ने घाव देखे तो घायल ने एक बच्चे का नाम बताया जिसने चाकू घोंपा था। गरबा देख रहे उस बच्चे के पास की-चेन वाला चाकू था और मजाक-मजाक में पेट में घोंप दिया। कनाड़िया थाना क्षेत्र की इस घटना से हर कोई हैरान है।


बच्चों के पास चाकू और उससे एक बच्चे की जान पर बन आना बताता है कि बचपन किस और जा रहा है। मनोचिकित्सकों का दावा है कि बच्चों की परवरिश और इंटरनेट का बढ़ता चलन भी बचपन को अंधेरे की ओर ले जा रहा है।


कारोबारी के बेटे का अश्लील वीडियो बनाया


इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने रविवार को दो बच्चों पर जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अपचारी बालकों ने एक बच्चे को निर्वस्त्र कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। अपचारी ने उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित भी कर दिया।


बच्चे से अश्लील हरकत में बच्चा आरोपित


कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में दो बच्चों में कहासुनी हो गई। एक बच्चे ने छोटे बच्चे के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस घटना के बाद स्वजन आमने-सामने हो गए। मामला कनाड़िया पुलिस थाने पहुंच गया। अपचारी के विरुद्ध केस दर्ज करना पड़ा।


नशीले पदार्थों की सप्लाई में बच्चे


बाणगंगा पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले पैडलर के ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस ने भागीरथपुरा से देव सेंगर को गिरफ्तार किया तो बताया कि वह नाबालिग बच्चों के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई करता है।


चोरी-लूट में भी नाबालिग


लसूड़िया पुलिस ने पिछले दिनों पवन ओसले और उसके नाबालिग दोस्त को पकड़ा। आरोपित क्लासिक टाउनशिप, राज टाउनशिप, स्कीम-78, विश्वकर्मा मंदिर सहित कई जगह चोरी और लूट कर चुके थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.