चलती बाइक से गिरा बच्चा, बचाने की कोशिश में मां कूदी, मौत

Updated on 28-11-2023 12:50 PM

भोपाल। राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में स्थित महुआखेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो साल का एक बच्चा चलती बाइक से अचानक गिर पड़ा। यह देख बाइक पर बैठी उसकी मां उसे बचाने के लिए बाइक से कूद गई। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई थी। बाइक सवार उसका पति उसे लेकर भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, वहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। इस हादसे में बच्चे को मामूली चोट है।

शमशाबाद की रहने वाली थी महिला

प्रधान आरक्षक वीरेंद्र ने बताया कि ममता मोगिया पति सौदान मोगिया (40) गांव डिपरियाई, शमशाबाद में रहती थीं। उनका मायका महुआखेड़ा में हैं। शनिवार शाम वह पति और दो साल के बच्चे के साथ बाइक से मायके जाने के लिए निकली थी। उनका दो साल का बच्चा चंचल स्वभाव का है। महुआखेड़ा जोड़ पर पहुंचने पर ममता की गोद में बैठा उनका दो साल का बेटा चलती बाइक से गिर गया। ममता के हाथ से बेटा गिरते ही ममता भी चलती बाइक से कूद गई। इस हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। पति ममता को लेकर भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, वहां इलाज के दौरान रविवार शाम ममता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामने को विवेचना में ले लिया है। सोमवार को महिला का शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.