श्री गणेश प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार प्रेमपुरा घाट पर किया विसर्जन

Updated on 29-09-2023 11:50 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अनंत चतुर्दशी पर प्रेमपुरा घाट में विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा स्टाफ, निवास से प्रेमपुरा घाट तक बैंड दल और भजन कीर्तन के साथ वृहद चल समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गणेश महोत्सव उत्साहपूर्वक और आनंद के साथ पूरे प्रदेश में मनाया गया। मुख्यमंत्री निवास पर भी उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया गया। भगवान श्री गणेश दस दिन हमारे साथ रहे, उनसे कामना है कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे, सब सुखी हों, निरोगी रहें, सबके कष्ट दूर करें। प्रदेश और देश आगे बढ़े और दुनिया को भी दिशा दिखाए। भगवान गणेश हमें सदमार्ग पर चलाएं।

चल समारोह मुख्यमंत्री निवास से पॉलेटेक्निक चौराहा, न्यू मार्केट, माता मंदिर से होते हुए प्रेमपुरा घाट पहुँचा। चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। चल यात्रा में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी भजन गाए और गणेश भक्तों के साथ जय-जयकार की। मुख्यमंत्री ने भेंट करने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.