मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना से परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाब आएगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-01-2023 06:02 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवास के लिए एक साथ नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित करना राज्य सरकार का क्रांतिकारी कदम है। इससे इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और स्वयं के आवास के लिए भूमि का अधिकार मिलने से परिवारों का आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। सिंगरौली से ही रीवा संभाग के चार जिलों के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। साथ ही सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज, माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) एवं चकारिया का शिलान्यास भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगरौली जिले में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन तथा श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सिंगरौली कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगरौली जिले में हो रहे आयोजन से जिले की सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़े और जिलों को मिल रही सौगातों के संबंध में उनसे संवाद भी स्थापित करें। सिंगरौली में होने वाला आयोजन अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ उत्साह और आनंद के वातावरण में हों।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में जिले की पंचायत क्षेत्रों के 25 हजार 412 हितग्राहियों को भूखंड आवंटित करेंगे। योजना में जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं हैं और स्वयं की भूमि भी नहीं है ऐसे प्रत्येक परिवार को शासन द्वारा 60 वर्ग मीटर का नि:शुल्क भूखंड आवंटित किया जाएगा। जिले में 421 एकड़ रकबे में हितग्राहियों को नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सिंगरौली से ही रीवा संभाग के सिंगरौली सहित सीधी-सतना और रीवा जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 248 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, 60 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और 33 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) तथा 31 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल चकरिया का शिलान्यास भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल…
 25 June 2026
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने…
 25 June 2026
भोपाल, भोपाल में अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पुलिस जांच में खुलासा…
 25 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने…
 25 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू…
 25 June 2026
भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को भोपाल जिले में पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।…
 25 June 2026
भोपाल। ऐसे कानून जिनकी अब जरूरत नहीं हैं, उनका सभी विभाग ठीक से परीक्षण कर लें और यदि निरस्त किया जाना है तो प्रस्ताव बनाकर भेजें। 20 जुलाई से मानसून…
 25 June 2026
भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर…
 25 June 2026
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के…
Advt.